बलिया में घर से नाराज होकर निकली किशोरी का शव सरयू नदी से बरामद

Edited By Updated: 22 Mar, 2026 12:39 PM

ballia body of teenage girl who left home in anger recovered from saryu river

बलिया जिले में चार दिन पहले परिजनों से नाराज होकर घर से निकली एक नाबालिग किशोरी का शव रविवार को सरयू नदी में बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दीयर गांव में मांझी घाट पुल के नीचे सरयू नदी में किशोरी...

नेशनल डेस्क। बलिया जिले में चार दिन पहले परिजनों से नाराज होकर घर से निकली एक नाबालिग किशोरी का शव रविवार को सरयू नदी में बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दीयर गांव में मांझी घाट पुल के नीचे सरयू नदी में किशोरी का शव मिला जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। 

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि किशोरी की पहचान दोकटी थाना क्षेत्र के करन छपरा गांव की निवासी खुशी यादव (14) के रूप में हुई है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी 19 मार्च को परिजनों से नाराज होकर घर से निकली थी और इसी दिन मांझी पुल से कूद गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!