Edited By Rohini Oberoi,Updated: 22 Mar, 2026 11:01 AM

कर्नाटक के चिंतामणि तालुक से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने शादी जैसे पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवक के साथ शादी के नाम पर ऐसी 'स्क्रिप्ट' रची गई कि वह हनीमून पर जाने के बजाय अब थाने के चक्कर काट रहा है। शादी के महज 15 दिन बाद...
Wedding Fraud : कर्नाटक के चिंतामणि तालुक से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने शादी जैसे पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवक के साथ शादी के नाम पर ऐसी 'स्क्रिप्ट' रची गई कि वह हनीमून पर जाने के बजाय अब थाने के चक्कर काट रहा है। शादी के महज 15 दिन बाद दुल्हन सारा कीमती सामान समेटकर फरार हो गई।
27 फरवरी को मुलाकात, उसी दिन निकाह
इस पूरी साजिश के पीछे शादी कराने वाले दलालों का एक संदिग्ध नेटवर्क बताया जा रहा है। 27 फरवरी को दलालों ने भास्कर की मुलाकात नेत्रा नाम की युवती से कराई। दलालों ने भास्कर पर इतना दबाव बनाया कि बिना जांच-पड़ताल किए उसी दिन दोनों की शादी करा दी गई। आरोप है कि इस शादी को तय कराने के बदले दलालों ने युवक से 75 हजार रुपये भी वसूले।
15 मार्च को गहने गायब, दुल्हन फरार
शादी के बाद सब कुछ सामान्य लग रहा था। नवविवाहित जोड़ा करीब 15 दिनों तक अपने एक रिश्तेदार के घर पर रुका लेकिन 15 मार्च को अचानक नेत्रा बिना किसी को बताए घर से गायब हो गई। भास्कर का दावा है कि नेत्रा अपने साथ घर में रखे सोने के जेवर भी ले गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत में गहनों का स्पष्ट जिक्र नहीं है लेकिन मौखिक रूप से पीड़ित परिवार ने लूट की बात कही है।
यह भी पढ़ें: पेंडिंग मुकदमों से पाएं परमानेंट छुटकारा! आज इस राज्य में 2 लाख ट्रैफिक चालान होंगे रफा-दफा, लगेगी 'Lok Adalat'
चौंकाने वाला खुलासा: पहले से शादीशुदा थी दुल्हन
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है इस मामले में हैरान करने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। प्रारंभिक जांच और स्थानीय दावों के अनुसार फरार हुई दुल्हन नेत्रा पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। भास्कर को इस बारे में अंधेरे में रखा गया था।
यह भी पढ़ें: Tata Car Lovers को तगड़ा झटका! 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी गाड़ियां, जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ?
सावधान! शादी के नाम पर हनीट्रैप
पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या यह कोई संगठित गिरोह है जो अकेले युवकों को निशाना बनाकर उनसे पैसे और गहने ठगता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला उन लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो बिना बैकग्राउंड चेक किए दलालों के चक्कर में आकर जल्दबाजी में शादियां कर लेते हैं।