Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Apr, 2026 08:31 AM

केदारनाथ जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। आज से केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए है। 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए। जैसे ही मंदिर के द्वार खुले पूरे इलाका...
नेशनल डेस्क: केदारनाथ जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। आज से केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए है। 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए। जैसे ही मंदिर के द्वार खुले पूरे इलाका हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जैकारों से गूंज उठा। इस पवित्र मौके पर भक्ति का नज़ारा देखने को मिला।

कपाट खुलने के बाद गर्भगृह में स्थित पंचमुखी स्वयंभू शिवलिंग की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चिकित्सा सेवाएं, रूट मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा, पैदल मार्ग और घोड़ा-खच्चर सेवाओं को भी सुचारु रूप से चलाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
बता दें कि अब तक करीब 19 लाख लोगों ने इस यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। पिछले साल चार धाम यात्रा में 51 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए थे। केदारनाथ धाम के बारे में बात करें तो मान्यता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और उनके पापों का नाश होता है। बता दें कि केदारनाथ से पहले अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोले गए थे, जहां उद्घाटन के मौके पर विशेष पूजा की गई।