Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Jun, 2026 10:23 AM

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (5 जून) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। MCX पर सोने का वायदा भाव 1192 रुपए की गिरावट के साथ 1,58,355 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी में 4054 रुपए की गिरावट आई, एक किलोग्राम चांदी 2,60,742...
बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (5 जून) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। MCX पर सोने का वायदा भाव 1192 रुपए की गिरावट के साथ 1,58,355 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी में 4054 रुपए की गिरावट आई, एक किलोग्राम चांदी 2,60,742 रुपए पर है।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिले समर्थन और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में 700 रुपए की तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपए बढ़कर 1,60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। इस बढ़त ने बुधवार को हुई 1,850 रुपए की गिरावट की आंशिक भरपाई कर दी, जबकि इससे पहले मंगलवार को 1,050 रुपए की बढ़त दर्ज की गई थी।
सोने की कीमतों में यह उछाल उस समय आया जब इजराइल और लेबनान के बीच सशर्त संघर्ष विराम के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई। हालांकि, व्यापक वैश्विक परिदृश्य अभी भी अनिश्चित बना हुआ है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने अभी तक संवर्धित यूरेनियम हटाने पर सहमति नहीं दी है। साथ ही ईरान के साथ चल रही बातचीत अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
दूसरी ओर, सर्राफा संघ के अनुसार, इसके उलट चांदी की कीमत 3,800 रुपए यानी 1.14 प्रतिशत टूटकर 2,65,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ''कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से कुछ समर्थन मिलने के बाद भी सोने की कीमत सीमित दायरे में बनी रही।"