Edited By Radhika,Updated: 28 Nov, 2025 04:56 PM

धर्मेंद्र की मौत से उनके फैंस काफी दुखी हैं। फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर वे हमेशा ही लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर धर्मेंद्र अपना ज़्यादातर समय अपने फार्म हाउस पर बिताते थे और वहाँ वह कविताएं लिखते थे। अब...
नेशनल डेस्क: धर्मेंद्र की मौत से उनके फैंस काफी दुखी हैं। फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर वे हमेशा ही लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर धर्मेंद्र अपना ज़्यादातर समय अपने फार्म हाउस पर बिताते थे और वहाँ वह कविताएं लिखते थे। अब उनके दुनिया से जाने के बाद उनकी लिखी एक कविता को फैंस उनकी ही आवाज़ में सुन सकते हैं।
शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स, मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म का एक टीज़र वीडियो जारी किया। इस वीडियो में लीजेंडरी एक्टर अपनी कविता सुनाते हुए सुनाई दे रहे हैं, जिसमें वे अपनी जन्मभूमि और अपनी जड़ों पर लौटने की अपनी दिली इच्छा को बता रहे हैं।
<
>
टीज़र में दिखे 'ही-मैन' और असरानी
टीज़र वीडियो में धर्मेंद्र को फिल्म में अपनी जन्मभूमि पर जाते, लोगों से मिलते और बीते दिनों की यादों को ताज़ा करते दिखाया गया है। इत्तेफाक से यह फिल्म असरानी की भी आखिरी फिल्म है, जिनका निधन 20 अक्टूबर को हुआ था। टीज़र के एक छोटे से भावुक सीन में धर्मेंद्र और असरानी हंसते हुए नजर आते हैं।
मैडॉक फिल्म्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आज भी जी करता है, पिंड अपने नू जानवा। धरम जी मिट्टी के सच्चे बेटे थे और उनके शब्दों में उस मिट्टी का सार है। उनकी यह कविता एक तड़प है; एक लेजेंड से दूसरे लेजेंड को एक ट्रिब्यूट। हमें यह टाइमलेस वर्स गिफ्ट करने के लिए धन्यवाद।"
टीज़र रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया और फैंस उन्हें पर्दे पर देख भावुक और खुश दोनों हो रहे हैं। फैंस ने इसे खूबसूरत ट्रिब्यूट और दिल को छू लेने वाली रचना बताया है।