बढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का भौकाल, टीज़र रिलीज से पहले सामने आए कालीन भैया

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 03:31 PM

hype around mirzapur the movie intensifies

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के टीज़र रिलीज से एक दिन पहले मेकर्स ने फर्स्ट-लुक कैरेक्टर पोस्टर्स की एक खास सीरीज जारी कर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के टीज़र रिलीज से एक दिन पहले मेकर्स ने फर्स्ट-लुक कैरेक्टर पोस्टर्स की एक खास सीरीज जारी कर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। पोस्टर्स में मिर्जापुर की सत्ता और संघर्ष का प्रतीक रही गद्दी, साथ ही कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के दमदार अवतार देखने को मिले हैं। "गद्दी है तो हम हैं" के संदेश के साथ जारी किए गए ये पोस्टर्स एक बार फिर उस विरासत, ताकत और दुश्मनी की याद दिलाते हैं जिसने 'मिर्जापुर' को देश की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में शामिल किया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के पोस्टर्स ने मचाया तहलका
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया वाले पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, "जो आया है, वह जाएगा भी, बस मर्जी कालीन भैया की होगी।" वहीं अली फज़ल के गुड्डू भैया पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया, "शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है।" इसके अलावा दिव्येंदु के मुन्ना भैया वाले पोस्टर ने भी फैंस का ध्यान खींचा, जिसमें लिखा गया, "हिंदी फिलम के हीरो हैं हम, कहा था ना, हम अमर हैं।" तीनों पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

सोशल मीडिया पर बढ़ा क्रेज, फैंस लगा रहे हैं कयास
पोस्टर्स सामने आते ही इंटरनेट पर 'मिर्जापुर' को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। फैंस एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया में लौटने को लेकर उत्साहित हैं और फिल्म की कहानी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। खासतौर पर मुन्ना भैया की वापसी वाले पोस्टर ने दर्शकों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें कल दोपहर 12 बजे रिलीज होने वाले टीज़र पर टिकी हैं, जिससे फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर और भी कई राज खुल सकते हैं।

4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत 'मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, वहीं कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रनी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। हिंदी और तेलुगु भाषा में तैयार यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!