मेरी नातिन PM Modi की बहुत बड़ी फैन है... Suniel Shetty ने बताया रोज सुबह उठकर मोदी जी को चढ़ाती है लड्डू

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 05:39 PM

suniel shetty statement

Suniel Shetty : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पार्टी अपने आदर और लगाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने एक बेहद दिलचस्प और प्यार खुलासा किया है, जिससे पता चलता है कि मोदी जी के प्रशंसकों की लिस्ट...

Suniel Shetty : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पार्टी अपने आदर और लगाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने एक बेहद दिलचस्प और प्यार खुलासा किया है, जिससे पता चलता है कि मोदी जी के प्रशंसकों की लिस्ट में अब उनके घर की नई पीढ़ी भी शामिल हो गई है। सुनील शेट्टी ने पहली बार बताया कि उनकी 15 महीने की नातिन, इवारा भी पीएम मोदी की बहुत बड़ी फैन है। 

Suniel Shetty Statement

PM Modi की तस्वीर पर मिठाई चढ़ाती है इवारा
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी बेटी अथिया की बेटी इवारा यानि मेरी नातिन भी मेरी तरह PM Modi की बहुत बड़ी फैन है। उन्होंने बताया कि एक बार उसकी नैनी ने उसे  पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई थी, उस दिन से बाद से ही हर रोज वो सुबह उठकर एक बार मोदी जी का नाम तो जरूर लेती है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि ऐसा करने के लिए उसे किसी ने नहीं कहा है। 

 पीएम मोदी की तस्वीर लड्डू चढ़ाती है 
सुनील शेट्टी ने बताया कि मैं भी हमेशा से ही मोदी जी का बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन मैं किसी पार्टी का समर्थन नहीं करता। एक व्यक्ति के तौर पर यदि देखा जाए तो मोदी जी से बेहतर कोई नेता नहीं है। उन्हें देखकर मेरे अंदर बहुत जोश आ जाता है। इसी के साथ उन्होंने एक मजेदार किस्सा शेयर किया कि जब भी मेरी नातिन सुबह उठती है तो वो साई बाबा की किताब खोलती है जिसमें मोदी जी की भी तस्वीर है। इसके बाद वो गणपति बप्पा के आगे जो लड्डू होते हैं, उन्हें लेकर मोदी जी को चढ़ा देती है। 

Suniel Shetty Statement

मोदी जी में कुछ तो खास है 
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि उनमें कोई तो जादुई बात है। हमने उसके सामने एक बार भी मोदी जी की बात नहीं की लेकिन फिर भी वो हमेशा मोदी, मोदी करती रहती है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!