Edited By Manisha,Updated: 28 Apr, 2026 12:46 PM

दीपिका फिल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उनकी प्रेग्नेंसी के बावजूद उनके किरदार में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। डायरेक्टर एटली की फिल्म राका इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं, जिनसे दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। खासतौर पर दीपिका पादुकोण के किरदार को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
कहानी में अहम भूमिका निभाएंगी दीपिका
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका फिल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उनकी प्रेग्नेंसी के बावजूद उनके किरदार में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि वह फिल्म की कहानी की मुख्य कड़ी हैं और उनके हिस्से के सीन्स को जस का तस रखा गया है। एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को निभाते हुए शूटिंग जारी रखे हुए हैं।

एक्शन और इमोशन का दमदार मेल
प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिल्म में दीपिका की एंट्री काफी दमदार होगी। अल्लू अर्जुन के साथ उनका एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेगा। हालांकि, एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि दीपिका खुद इमोशनल और ड्रामेटिक सीन्स शूट करती नजर आएंगी। उनके रोल में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है।

प्रेग्नेंसी में भी जारी है शूटिंग
सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद के बीच भी दीपिका ‘राका’ की शूटिंग में सक्रिय हैं। इसके साथ ही ‘राका’ और किंग जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम सुचारू रूप से चल रहा है। फिल्म को लेकर बढ़ता बज और दीपिका का दमदार किरदार इसे और खास बना रहा है।