वृद्धाश्रम में बुजर्गों के साथ मनाई दिवाली

Edited By Updated: 16 Oct, 2017 09:25 PM

diwali celebrates with elderly in old age homes

जयपुर जिला प्रशासन ने ज्योति पर्व-दीपावली की खुशियों को अनूठे अंदाज में साझा करने की अनूठी पहल की हैै। प्रशासन वृद्धाश्रम, विमंदित गृह, शिशु एवं बालिका सदन तथा महिला सदन में अपनो से दूर गुजर बसर कर रहे विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच जाकर उनका दिवाली...

जयपुर: जयपुर जिला प्रशासन ने ज्योति पर्व-दीपावली की खुशियों को अनूठे अंदाज में साझा करने की अनूठी पहल की हैै। प्रशासन वृद्धाश्रम, विमंदित गृह, शिशु एवं बालिका सदन तथा महिला सदन में अपनो से दूर गुजर बसर कर रहे विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच जाकर उनका दिवाली की बधाईयां दे रहा है। इसी के तहत सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर (अमृतपुरी) स्थित अपना घर वृद्धाश्रम कल्याण केन्द्र में निवासरत बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं के सानिध्य में दीपावली मनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने दस्तक दी।

दीप जले-दिल खिले
अपना घर में शाम के समय आयोजित इस कार्यक्रम में दीपों को प्रज्वलित के बाद फुलझड़ी और अनार छुड़ाते हुए दीपवाली की खुशियों को मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के भवन पर विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई और वहां रंगोली भी सजाई गई। कई बुजुर्गों ने जिला प्रशासन की टीम के साथ आगे बढ़कर फुलझड़ी और अनार चलाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। बुजुर्गों ने इस अनूठे आयोजन के लिए तहेदिल से जिला प्रशासन का आभार जताते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!