सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने बुजुर्ग के सिर में मारे मुक्के, वीडियो आया सामने

Edited By Updated: 23 Dec, 2023 08:43 PM

doctor punches old man in the head during surgery

चीन में सर्जरी के दौरान डॉक्टर द्वारा बुजुर्ग महिला मरीज को मुक्के मारने का वीडियो वायरल हो रहा है और अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। हालांकि, यह घटना दिसंबर 2019 की है, लेकिन इस सप्ताह चीन...

बीजिंग : चीन में सर्जरी के दौरान डॉक्टर द्वारा बुजुर्ग महिला मरीज को मुक्के मारने का वीडियो वायरल हो रहा है और अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। हालांकि, यह घटना दिसंबर 2019 की है, लेकिन इस सप्ताह चीन के एक प्रमुख चिकित्सक आइ फेन द्वारा सर्जरी का सीसीटीवी फुटेज साझा किया जाने के बाद यह मामला सामने आया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मरीज की आंखों का ऑपरेशन करते समय सर्जन उसके सिर पर कम से कम तीन बार मुक्के मार रहा है। 

‘बीबीसी' की खबर में बताया गया कि सर्जरी के दौरान 82 वर्षीय महिला को मुक्का मारने वाले सर्जन का वीडियो चीन में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल के मूल समूह ‘आइयर चाइना' ने सर्जन और अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पर कार्रवाई की है। वहीं, इस मामले में पुलिस भी जांच कर रही है। ‘आइयर चाइना' ने कहा कि यह घटना दक्षिण-पश्चिमी चीनी शहर गुइयांग में उसके अस्पताल में एक ऑपरेशन के दौरान की है। उसने एक बयान में कहा, ‘‘सर्जरी के दौरान, ‘लोकल एनेस्थीसिया' देने के बाद मरीज ने अपना सिर और आंखें कई बार हिलाईं।'' चूंकि मरीज केवल स्थानीय बोली ही बोल सकती थी, इसीलिए वह मंदारिन भाषा में चिकित्सक की चेतावनियों को समझ नहीं पायी और इससे नाराज सर्जन ने ‘‘मरीज का बहुत खराब तरीके से इलाज किया''। 

खबर में बताया गया कि स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि मरीज के माथे पर चोट के निशान मिले थे। स्थानीय मीडिया संस्थानों ने मरीज के बेटे के हवाले से बताया कि सर्जरी के बाद अस्पताल प्रबंधन ने माफी मांगी और मुआवजे के तौर पर 500 युआन (70 अमेरिकी डॉलर) का भुगतान किया। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां को बाईं आंख से अब कुछ भी दिखाई नहीं देता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ऐसा उसी घटना के कारण हुआ। ‘आइयर चाइना' ने कहा कि अस्पताल ने घटना के बारे में मुख्यालय को कोई सूचना नहीं दी। अस्पताल समूह ने ‘‘नियमों के गंभीर उल्लंघन'' पर बृहस्पतिवार को गुइयांग अस्पताल के सीईओ को बर्खास्त और सर्जन को निलंबित करने के बारे में बयान जारी किया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!