Edited By Parveen Kumar,Updated: 16 Apr, 2026 05:49 PM

पिछले कुछ सालों से लगातार कैंसर के मामले बढ़ रहे है, रिपोर्ट के अनुसार हर परिवार में से एक कैसर की बीमारी से जूझ रहा है। बुजुर्गों के बाद कम उम्र के लोगों में भी कैंसर का खतरा बढ़ने लगा है।
नेशनल डेस्क : पिछले कुछ सालों से लगातार कैंसर के मामले बढ़ रहे है, रिपोर्ट के अनुसार हर परिवार में से एक कैसर की बीमारी से जूझ रहा है। बुजुर्गों के बाद कम उम्र के लोगों में भी कैंसर का खतरा बढ़ने लगा है। मैक्स वैशाली में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ रोहित कपूर का कहना है कि कैंसर का खतरा आपको लाइफस्टाइल और खाने-पीने से जुड़ा है। अगर आप इस गंभीर बीमारी से से बचाव चाहते है तो आपको आदतों के साथ-साथ कई और भी चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा।
इन चीजों का करें सेवन
कैंसर में सबसे अहम रोल आपके खाने का माना जाता है, अगर आप फास्ट फूड या बाहर का बना हुआ खाना खाते है तो इससे कैंसर का खतरा बनता है। आपको डाइट में हरी सब्जियां, ड्राइ फ्रूट और फल खाने चाहिए इससे आप कैंसर से दूर रहेंगे। ड्राई फ्रूट्स और खट्टे फल खाने से आप फ्री-रेडिकल्स से बचा सकते है और जिससे कैंसर का रिस्क कम होता है।
महिलाओं को स्तर्क रहना चाहिए
कई मामलों में कैंसर एक से दूसरी पीढ़ी में जा सकता है। उदाहरण के तौर पर ब्रेस्ट कैंसर का खतरा एक से दूसरी पीढ़ी में रहता है। ऐसे में जिन महिलाओं के परिवार में किसी को ये कैंसर है तो उनको सतर्क रहना चाहिए। इसके साथ ही ये जरूरी है कि 20 साल की उम्र के बाद कैंसर की स्क्रीनिंग कराए।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- रोजाना सुबह उठकर 15 से 20 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें।
- हरी सब्जियों के साथ-साथ खट्टे फल जरूर खाएं।
- शरीर में बिल्कुल भी मोटापा न आने दें।
- तंबाकू, स्मोकिंग और शराब के सेवन से परहेज करें।