Bihar New CM: बिहार में नीतीश युग का होगा अंत! 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा, CM की रेस में सामने आया ये बड़ा नाम

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 11:32 AM

nitish kumar will resign from the post of cm on april 14

बिहार की राजनीति में काफी दिनों से हलचल देखने को मिल रही है। बीते दिनों ऐसा कहा जा रहा था कि सीएम नीतीश कुमार 12 या 13 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद से अपना...

नेशनल डेस्कबिहार की राजनीति में काफी दिनों से हलचल देखने को मिल रही है। बीते दिनों ऐसा कहा जा रहा था कि सीएम नीतीश कुमार 12 या 13 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि 14 अप्रैल को नीतीश कुमार औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां पर 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 13 अप्रैल को कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर आ सकता है बड़ा फैसला

बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री?

बिहार के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार होगा जब BJP राज्य में मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेगी। इस रेस में वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। JDU के कद्दावर नेता विजय कुमार चौधरी ने भी साफ कर दिया है कि भविष्य में बिहार की सत्ता का नेतृत्व बीजेपी करेगी।

ये भी पढ़ें- Raghav Chadha networth: 5 लाख का Gold, Swift Dzire और 36 लाख का घर...जानें पत्नी की तुलना में कितनी है Raghav Chadha की संपत्ति

10 अप्रैल को दिल्ली में 'सुपर कैबिनेट' की बैठक

नीतीश कुमार की शपथ के दिन ही दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ होने वाली इस चर्चा में नए मुख्यमंत्री के नाम और कैबिनेट के स्वरूप पर अंतिम मुहर लगेगी।

15 अप्रैल को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह 

बिहार में नई सरकार का गठन 15 अप्रैल को होने की संभावना है। 14 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा। चर्चा है कि बिहार के इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!