ठाणे के बुजुर्ग ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी में गंवाए 28 लाख रुपए

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 11:21 AM

thane man loses rs 28 lakh in digital arrest fraud

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक बुजुर्ग से डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के जरिए कथित तौर पर करीब 28 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कल्याण पश्चिम के रौनक सिटी के रहने वाले शिकायतकर्ता (64) ने आरोप लगाया है कि एक...

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक बुजुर्ग से डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के जरिए कथित तौर पर करीब 28 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कल्याण पश्चिम के रौनक सिटी के रहने वाले शिकायतकर्ता (64) ने आरोप लगाया है कि एक से सात अप्रैल के बीच उन्हें कई व्हाट्सएप वीडियो और ऑडियो कॉल आए। 

खडकपाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया, "फोन करने वालों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए यह दावा किया कि शिकायतकर्ता के बैंक खाते धन शोधन के एक मामले और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।" अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने बुजुर्ग को गिरफ्तारी की धमकी दी और मामले के "सत्यापन एवं जांच उद्देश्यों" के नाम पर उन्हें पैसे हस्तांतरित करने के लिए मजबूर किया। 

पुलिस ने बताया कि डर और दबाव के कारण शिकायकर्ता ने आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खातों में 27.9 लाख रुपए स्थानांतरित कर दिए, हालांकि बाद में उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने बतााय कि बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। 

एक जांच अधिकारी ने कहा, "आरोपियों का पता लगाने और धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। हम फोन कॉल से जुड़ी जानकारी और डिजिटल साक्ष्यों का भी विश्लेषण कर रहे हैं।"

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!