Donald Trump Daughter in India: ताजनगरी पहुंचीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, ताजमहल का दीदार कर मंत्रमुग्ध हुईं, देखें तस्वीरें

Edited By Updated: 30 May, 2026 05:24 PM

donald trump s daughter tiffany trump visits taj mahal

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप आज ताजनगरी आगरा पहुंचीं। यहां पर उन्हें वैश्विक धरोहर ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान सुरक्षा के पूरे कड़े इंतजाम थे। उनके साथ अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गौर भी मौजूद रहे।

नेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप आज ताजनगरी आगरा पहुंचीं। यहां पर उन्हें वैश्विक धरोहर ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान सुरक्षा के पूरे कड़े इंतजाम थे। उनके साथ अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गौर भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

सिंपल लुक में आई थी नजर

आज दोपहर तकरीबन दो बजे टिफनी ट्रंप ताजमहल के परिसर में दाखिल हुईं। इस दौरान उन्होंने काफी सिंपल लुक कैरी किया था। वहां के गाइड गाइड रमेश धवन ने टिफनी को ताजमहल के समृद्ध इतिहास, वास्तुकला और इसके निर्माण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं, जिन्हें वे बड़े ध्यान से सुनती नजर दिखीं। इसके बाद टिफनी का काफिला मशहूर होटल अमर विलास के लिए रवाना हुआ। ऐसा कहा जा रहा है कि इस होटल में वे उस कमरे में ठहरीं थीं, जिसकी खिड़की से ताजमहल का सीधा और मनमोहक नजारा दिखाई देता है। टिफनी के ताजमहल के दौरे के दौरान आम जनता के लिए इसे बंद नहीं किया गया।  

PunjabKesari

दिल्ली से चार्टर्ड विमान के जरिए पहुंचीं आगरा

जानकारी के लिए बता दें कि टिफनी ट्रंप  डोनाल्ड ट्रंप और उनकी दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की इकलौती बेटी हैं। इसी के साथ वे एक फेमस सिंगर भी हैं। शनिवार सुबह भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचने के बाद वे चार्टर्ड विमान के जरिए आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरीं, जहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच होटल और ताजमहल के लिए रवाना हुईं। प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, टिफनी रविवार को आगरा से राजस्थान के जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!