'जय बदरी विशाल' के जयकारों से गूंजा हिमालय, खुल गए Badrinath Dham के कपाट

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 10:35 AM

doors of badrinath temple opened in uttarakhand

उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद आज फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पूर्व निर्धारित मुहूर्त के अनुसार सुबह सवा छह बजे चमोली जिले में स्थित मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार...

Badrinath Dham Portals Open : उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद आज फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पूर्व निर्धारित मुहूर्त के अनुसार सुबह सवा छह बजे चमोली जिले में स्थित मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चना के साथ खोल दिए गए। 

इस दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। मंदिर के कपाट खुलने के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। कपाट खुलने के दौरान पूरा वातावरण ढोल-नगाड़ों व सेना के बैंड की मधुर धुनों और हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के 'जय बदरी विशाल' के जयकारों से भक्तिरस से सराबोर हो उठा। 

यह भी पढ़ें: Bengal Election 2026: वोट देने आंध्र से बंगाल पहुंचा ड्राइवर, लेकिन लिस्ट से नाम गायब होने के कारण बिना मतदान किए लौटा

मंदिर को इस अवसर पर रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था जिसने नर और नारायण पर्वत के बीच स्थित मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। मान्यताओं के अनुसार वर्ष में छह महीने (ग्रीष्मकाल में) श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, जबकि बाकी के छह महीने (शीतकाल में) यहां देवता स्वयं भगवान विष्णु की आराधना करते हैं, जिसमें मुख्य पुजारी देवर्षि नारद होते हैं। 

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गयी है। उत्तराखंड के चार धामों में शामिल तीन अन्य धाम-गंगोत्री, यमुनोत्री तथा केदारनाथ के कपाट पहले ही खुल चुके हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!