Earthquake : देवभूमि हिमाचल में लगे भूकंप के झटके...लोगों में फैली दहशत

Edited By Updated: 18 Aug, 2026 10:50 PM

earthquake tremors felt in devbhoomi himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिले में मंगलवार शाम को अलग-अलग समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों ही स्थानों पर आए इस भूकंप के कारण स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिले में मंगलवार शाम को अलग-अलग समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों ही स्थानों पर आए इस भूकंप के कारण स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

चंबा के भरमौर में पहला झटका
भूकंप का पहला झटका शाम 6 बजकर 54 मिनट पर चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है।

कांगड़ा में 4.0 तीव्रता का दूसरा झटका
इसके कुछ ही देर बाद, शाम 7 बजकर 40 मिनट पर कांगड़ा जिले में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, कांगड़ा में आए इस भूकंप का केंद्र धर्मशाला और शाहपुर के पास करेरी क्षेत्र में जमीन से करीब पांच किलोमीटर नीचे था। कांगड़ा में आए इस भूकंप के झटके बैजनाथ, पालमपुर और नूरपुर सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। लगातार दो अलग-अलग क्षेत्रों में आए इन भूकंप के झटकों के कारण लोगों में भारी हलचल मच गई।

जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
राहत की बात यह है कि चंबा और कांगड़ा दोनों ही क्षेत्रों में आए इन भूकंप के झटकों से फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!