Edited By Anjali Rajput,Updated: 13 Aug, 2016 05:54 PM

15 अगस्त 1947 काे हम स्वतंत्रता दिवस भी कहते हैं। 15 अगस्त को 32 करोड़ लोगो ने आजादी की सुबह देखी थी।
नई दिल्लीः 15 अगस्त 1947 काे हम स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)भी कहते हैं। 15 अगस्त को 32 करोड़ लोगो ने आजादी की सुबह देखी थी। आज हम आपको भारत की इसी आजादी से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जाे अापकाे शायद ही किसी ने बताए हाेंगे।
15 अगस्त से जुड़े दिलचस्प तथ्य
1. भारत 15 अगस्त को आज़ाद जरूर हो गया, लेकिन उसका अपना कोई राष्ट्रगान नहीं था। हालांकि रवींद्रनाथ टैगोर जन-गण-मन 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह हमारा राष्ट्रगान 1950 में बना।
2. अमरीका को आजाद हुए 229 साल हो चुके हैं लेकिन भारत को सिर्फ 69 साल।
3. हर स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं लेकिन 1947 में नेहरू जी ने 16 अगस्त को लाल किले से झंडा फहराया था।
4. आजादी के बाद पुर्तगाल ने अपने संविधान में संशोधन करके गोवा को अपना हिस्सा घोषित कर दिया था। फिर 19 दिसंबर 1961 को भारतीय फौज ने गोवा पर कब्जा करके उसे भारत का हिस्सा बनाया।
5. 15 अगस्त 1947 को 1 रुपया 1 डाॅलर के बराबर था और सोने का भाव 88 रुपए 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था।
6. 15 अगस्त के दिन ही वीर चक्र को मान्यता दी गई थी।
7. 15 अगस्त 1972 को भारत में डाक पिन की शुरूआत की गई थी। यह 6 अंको का नंबर होता हैं।
8. 15 अगस्त 1982 को इंदिरा गांधी के भाषण के साथ भारत में टीवी पर रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।
9. 15 अगस्त भारत के अलावा तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस हैं। दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त, 1945 को आजाद हुआ। ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त, 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त, 1960 को आजाद हुआ।
10. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा 15 अगस्त तक नही थी। यह 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन के रूप में खींची गई।
11. 15 अगस्त 1947 को भारत की पहली कैबिनट ने शपथ ली थी। इस कैबिनेट में 5 अलग अलग धर्मों से आए 13 मंत्री थे जिसमें एक महिला भी थीं।