Video: आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी बनी पूरी दुनिया के लिए पहेली, 15 मिनट तक दहशत में रहे लोग

Edited By Updated: 04 Dec, 2021 03:36 PM

elon musk starlink long line flashing lights

पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को आसमान में एक अद्धभुत नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, यहां शाम के समय आसमान में चमकती रहस्यमय रोशनी की एक कतार देखने को मिली जिसे लोगों ने वीडियो में कैद कर लिया।   वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नेशनल डेस्क: पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को आसमान में एक अद्धभुत नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, यहां शाम के समय आसमान में चमकती रहस्यमय रोशनी की एक कतार देखने को मिली जिसे लोगों ने वीडियो में कैद कर लिया।   वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


बता दें कि पठानकोट में शाम सात बजे से कुछ देर पहले यह रोशनी आसमान में दिखाई दी। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हमने चमकती रोशनी वाली तेज गति की कोई चीज देखी, यह बिल्कुल ट्रेन की तरह दिख रहा था। रोशनी बहुत चमकदार और सफेद थी। लोगों ने बताया कि पूरे पांच मिनट तक यह चीज आसमान में दिखी और फिर गायब हो गई।


जानकारी के मुताबिक, भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में रोशनी की यह कतार देखने को मिली। बता दें कि आसमान में चमकती लकीर पंजाब में अमृतसर, पठानकोट एरिया के अलावा जम्मू में भी नजर आई। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को शांति बनाए रखने के लिए कहा। जम्मू जोन के ADG पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि यह स्टार लिंक सैटेलाइट है, जो भारत के ऊपर से गुजरा है।

PunjabKesari
क्या है यह रहस्यमय रोशनी?
जम्मू जोन के ADG पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि यह स्टार लिंक सैटेलाइट है, जो भारत के ऊपर से गुजरा है। बता दें कि एलन मस्क की कंपनी पूरे विश्व में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट की सुविधा देने जा रही है। यह काम उनकी कंपनी स्टार लिंक कर रही है। इसके लिए कई सैटेलाइट उन्होंने अंतरिक्ष में पहुंचाए हैं। अभी कई और सैटेलाइट भेजने की तैयारी है। 


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!