Elvish Yadav की जान को खतरा, बड़ी गैंग के नाम से मिली गोली मारने की धमकी, 10 करोड़ की रंगदारी मांगी

Edited By Updated: 10 May, 2026 01:16 PM

elvish yadav receives death threat ransom of 10 crore demanded

पुलिस को दी गई शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि 5 मई को उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया था,

Elvish Yadav News: यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की जान पर खतरा मंडरा रहा है। एक अज्ञात व्यक्ति ने एल्विश और उनके पिता को व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजकर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। रंगदारी मांगने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी होने का दावा किया है। इसकी सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा जांच तेज कर दी है। 

विदेशी नंबर से आई धमकी और अल्टीमेटम 
पुलिस को दी गई शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि 5 मई को उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया था, जिसे वे उठा नहीं सके। इसके तुरंत बाद उसी नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें खुद को रणदीप मलिक बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साथी होने का दावा किया गया और 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इसके साथ ही दो दिन में पैसा नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। 

परिवार को भी बनाया निशाना
आरोपी ने केवल एल्विश को ही नहीं, बल्कि उनके पिता के मोबाइल फोन पर भी वही धमकी भरा संदेश भेजा। परिवार ने तुरंत इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही गुरुग्राम के सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!