5वीं के बाद छोड़ी पढ़ाई और एक्टिंग से भी दूरी...फिर भी आज करोड़ों की मालकिन है Karisma Kapoor, जानें उनकी नेटवर्थ

Edited By Updated: 07 May, 2026 05:48 PM

karisma kapoor

Karisma Kapoor Net Worth : बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक करिश्मा कपूर, हमेशा से ही अपनी एक्टिंग के लिए जानी गई हैं। अपनी एक्टिंग के बलबूते पर इंडस्ट्री में उन्होंने बहुत नाम कमाया है। 90 के दशक की मशहूर एक्टर करिश्मा आज भी उतनी ही फेमस हैं,...

Karisma Kapoor Net Worth : बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक करिश्मा कपूर, हमेशा से ही अपनी एक्टिंग के लिए जानी गई हैं। अपनी एक्टिंग के बलबूते पर इंडस्ट्री में उन्होंने बहुत नाम कमाया है। 90 के दशक की मशहूर एक्टर करिश्मा आज भी उतनी ही फेमस हैं, जितनी पहले थीं। बॉलीवुड को बहुत सी हिट फिल्में देने के बाद अब करिश्मा फिल्मों से दूर हैं लेकिन फिर भी आज वो करोड़ों की मालकिन है। तो चलिए जानते हैं करियर छोड़ने के बावजूद भी आज के समय में वो इतना पैसा कैसे कमा लेती हैं। 

5वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई 
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि करिश्मा कपूर ने एक्टिंग करने के लिए 5वीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। यानि की वो फिर पांचवी पास हैं।  मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन से उन्होंने अपनी पढ़ाई की। बचपन से ही करिश्मा को एक्टिंग का शौंक था, इस वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। 

Karisma Kapoor
 
 इन फिल्मों से मिली पहचान
आपको बता दें कि साल 1991 में करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत की थी और करियर शुरू होने के बाद हमेशा से ही करिश्मा का नाम टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में था। एक के बाद एक उन्होंने इंडस्ट्री को हिट फिल्में दी। प्रेम क़ैदी करिश्मा कपूर की  पहली फिल्म थी, इसके बाद से उनके आगे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई। इसके अलावा अनाड़ी, राजा बाबू, अंदाज़ अपना अपना और कुली नंबर 1 से करिश्मा ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। 

आज भी हैं करोड़ों की मालकिन 
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा की नेट वर्थ कम से कम 120 करोड़ रूपए है। बता दें कि उन्हें हमेशा से ही लक्ज़री लाइफ जीना पसंद है। उनके पास 1.80 करोड़ रुपये की मर्सिडीज़-बेंज़ एस-क्लास, 2.82 करोड़ रुपये की लेक्सस एलएक्स 470 और भी बहुत लक्ज़री कार्स हैं। 

Karisma Kapoor

फिल्मों से पैसा कमाने के बावजूद वो और भी बहुत जगह से पैसा कमाती हैं। उन्होंने बई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित एक रेजिडेंशियल यूनिट को किराये पर दिया है। इसका किराया ही कम से कम  5.51 लाख रुपए का प्रति माह है। इसके अलावा इन्होने अपनी बहुत ही प्रॉपर्टी किराये पर दी हुई है, जिनसे वो बहुत पैसा कमाती हैं। 

इसी के साथ वो एक एड के कम से कम 50 लाख रुपये लेती हैं। इसके अलावा वो फ़िल्हाल टीवी शो में जज की कुर्सी संभाल रही हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!