Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 May, 2026 01:44 PM

Kapil Sharma Cafe Firing : एक बार फिर से कपिल शर्मा निशाने पर आ गए हैं। दिन ब दिन उनकी परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि एक बार दोबारा से कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले रेस्टोरेंट कैप्स कैफे के पास फायरिंग की गई।
Kapil Sharma Cafe Firing : एक बार फिर से कपिल शर्मा निशाने पर आ गए हैं। दिन ब दिन उनकी परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि एक बार दोबारा से कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले रेस्टोरेंट कैप्स कैफे के पास फायरिंग की गई। 2 मई को कनाडा में सुबह ये गोलीबारी की गई और इसकी जिम्मेदारी फिर से बिश्नोई गैंग ने ली है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कपिल शर्मा को धमकाया
इस फायरिंग के बाद एक पोस्ट वायरल हो गई है, जिसमें कपिल शर्मा को धमकाया गया है। टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू द्वारा इस पोस्ट को सांझा किया है, इसमें लिखा है कि,''अभी तो हमने chai sutta bar पर फायरिंग की है लेकिन अगला नंबर तुम्हारा ही है। इस बार अगला नंबर तेरे कैफ़े और मुंबई वाले घर का होगा और अब हम किसी की सिफारिश पर नहीं रुकेंगे।

इससे पहले भी हो चुकी है गोलीबारी
कपिल शर्मा के कैफ़े पर ये फायरिंग पहली बार नहीं है। इससे पहले भी 2 बार कपिल शर्मा के कैफ़े पर गोलीबारी की जा चुकी है और इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। अब हाल में 2 मई को हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली है। आपको बता दें पहले फायरिंग 2025 के जुलाई में और दूसरी 2025 के ही अगस्त महीने में हुई थी।
