जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Edited By Updated: 18 Mar, 2023 08:11 AM

encounter terrorists jammu and kashmir pulwama terrorists security forces

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के मित्रीगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष...

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के मित्रीगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारी के मुताबिक, तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबल भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दे रहे हैं। अधिकारी के अनुसार, आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है और अभी तक दोनों पक्षों में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 
  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!