EPFO New App: अब कागजी कार्रवाई का झंझट खत्म! UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, आ रहा नया मोबाइल ऐप

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 01:51 PM

epfo launches new mobile app withdraw pf instantly via upi

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। EPFO जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिससे पीएफ का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।

नेशनल डेस्क: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। EPFO जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिससे पीएफ का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। इस नए ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यूजर्स सीधे अपने बैंक खाते में UPI के जरिए PF का पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, इस फीचर की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसे रोलआउट किया जा सकता है।

PF निकासी अब होगी पूरी तरह डिजिटल और तेज
EPFO का नया मोबाइल ऐप पूरी तरह डिजिटल और यूजर फ्रेंडली होगा। यूजर्स का EPF अकाउंट सीधे उनके बैंक खाते से लिंक किया जाएगा और यह BHIM सहित अन्य प्रमुख UPI ऐप्स के साथ इंटीग्रेट रहेगा। इसका मतलब यह है कि अब PF निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया या पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। केवल कुछ मिनटों में पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।


कितना पैसा निकाला जा सकेगा? नियम और शर्तें
नए फीचर के तहत सब्सक्राइबर्स अपने PF बैलेंस का अधिकतम 75 प्रतिशत हिस्सा निकाल सकेंगे। हालांकि, नियम के अनुसार कम से कम 25 प्रतिशत राशि अकाउंट में रखना जरूरी होगा। इसका मतलब है कि पूरा पैसा एक साथ निकालना संभव नहीं है। अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो बचा हुआ 25 प्रतिशत राशि केवल 12 महीने बाद निकाली जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि यह नियम फंड को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। फिलहाल EPFO के पास लगभग 26 लाख करोड़ रुपये का फंड है और करोड़ों लोग इससे जुड़े हुए हैं, इसलिए यह कदम आवश्यक माना गया है।


UMANG ऐप से अभी भी PF निकासी संभव
जब तक नया EPFO ऐप पूरी तरह से लॉन्च नहीं होता, तब तक यूजर्स UMANG ऐप के जरिए PF क्लेम फाइल कर सकते हैं। UMANG ऐप मोबाइल फ्रेंडली है और पारंपरिक तरीके से PF निकासी की सुविधा देती है। हालांकि इसमें UPI का विकल्प अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यूजर सीधे मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कंप्यूटर या EPFO पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ती। विशेषज्ञों का कहना है कि नया EPFO मोबाइल ऐप आने के बाद PF निकासी और भी तेज, सुरक्षित और आसान हो जाएगी, जिससे लाखों कर्मचारियों की रोजमर्रा की जरूरतें बेहतर तरीके से पूरी की जा सकेंगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!