Paytm Pocket Money: बिना बैंक खाते के भी टीनेजर्स कर सकेंगे UPI पेमेंट, पेटीएम ने लॉन्च किया ये नया फीचर

Edited By Updated: 19 May, 2026 01:21 PM

you will be shocked to know these rules of paytm  pocket money

भारत में UPI पेमेंट में काफी तेजी देखी गई है। इस डिजिटल भुगतान की बढ़ती हुई लोकप्रियता के बीच फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) ने स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। कंपनी ने Paytm Pocket Money फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद...

Paytm Pocket Money: भारत में UPI पेमेंट में काफी तेजी देखी गई है। इस डिजिटल भुगतान की बढ़ती हुई लोकप्रियता के बीच फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) ने स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। कंपनी ने Paytm Pocket Money फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से अब 18 साल से कम उम्र के टीनेजर्स बिना खुद का बैंक अकाउंट हुए भी आसानी से UPI पेमेंट कर सकेंगे। डिटेल में जानते हैं कि क्या है इस फीचर की खासियत

इस फीचर के तहत माता-पिता अपने बच्चों द्वारा किए जाने वाले खर्चों पर पूरा कंट्रोल रखने की सुविधा देता है। अभिभावक NPCI के 'UPI Circle' फीचर के जरिए बच्चों को अपने अकाउंट से जोड़ सकते हैं।

Paytm Pocket Money के मुख्य फीचर्स और फायदे

  • पैरेंटल कंट्रोल: माता-पिता रियल-टाइम में यह देख पाएंगे कि बच्चे कहां पैसे खर्च कर रहे हैं। वे जब चाहें अपने Paytm UPI PIN की मदद से खर्च की सीमा को बदल सकते हैं या इस सर्विस को ब्लॉक कर सकते हैं।
  • खुद का पेमेंट विकल्प: इस फीचर के एक्टिव होने के बाद बच्चों को पेमेंट करने के लिए बार-बार माता-पिता के फोन या OTP की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने फोन से ही दुकानों पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकेंगे।
  • खर्च का हिसाब : ऐप में एक ऑटोमैटिक कैटेगरी फीचर है, जिससे यह पता चल सकेगा कि कौन सी चीज पर कितना खर्च हुआ है।    

क्या है खर्च की लिमिट और सुरक्षा नियम?

पेटीएम ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फीचर के लिए कुछ कड़े दायरे तय किए हैं:

  • टीनेजर्स इस फीचर के जरिए एक महीने में अधिकतम ₹15,000 तक ही खर्च कर सकते हैं।
  • सिंगल ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा ₹5,000 तय की गई है।
  • फीचर शुरू होने के पहले 30 मिनट में केवल ₹500 तक का ही भुगतान किया जा सकेगा। पहले 24 घंटों में ₹5,000 तक खर्च कर सकेंगे।

कैसे करें सेटअप?

यदि आप अपने बच्चे के लिए इस फीचर को शुरू करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1.  अपने स्मार्टफोन में Paytm ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें।

2.  इसके बाद ऐप खोलकर उसमें दिए 'To Mobile / Contact' वाले विकल्प पर जाएं।

3. वहां दिख रहे 'Pocket Money' के ऑप्शन पर टैप करें

4.  इसके बाद अपने बच्चे का कॉन्टैक्ट नंबर चुनें या उनकी UPI ID दर्ज करें।

5.  जरूरी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।

6.   अपना बैंक अकाउंट चुनकर अपना Paytm UPI PIN दर्ज करें।

7.   बच्चे के लिए मंथली खर्च की लिमिट सेट करें और इनविटेशन भेजें।

8.  बच्चे को अपने फोन के पेटीएम ऐप में जाकर इस इनविटेशन को स्वीकार करने पर यह एक्टिव हो जाएगा।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!