Gold Silver New Rates : चांदी 10 हजार रुपए सस्ती, सोने ने लगाई छलांग... जानें अब के ताजा भाव

Edited By Updated: 20 May, 2026 09:21 PM

gold and silver new rates silver drops by 10 000 gold jumps

दिल्ली में लगातार सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रह है। इसी के साथ दूसरे दिन चांदी में के रेटों में गिरावट और सोने में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि चांदी 10 हजार रुपए प्रति किलो सस्ती हुई, जबकि सोने 2100 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी...

नेशनल डेस्क : दिल्ली में लगातार सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रह है। इसी के साथ दूसरे दिन चांदी में के रेटों में गिरावट और सोने में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि चांदी 10 हजार रुपए प्रति किलो सस्ती हुई, जबकि सोने 2100 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में उतार-चढाव जारी रहने की संभावना है। 

सोने की कीमत में तेजी

बुधवार को दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपए बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1,64,900 रुपए (सभी टैक्स सहित) पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को भी सोने में 800 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई थी। यानी दो दिनों में सोना कुल 2,100 रुपए महंगा हो चुका है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ी है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। इसके अलावा बॉन्ड यील्ड और डॉलर मजबूत होने के बावजूद निवेशकों की खरीदारी ने सोने को सहारा दिया।

चांदी में 10 हजार की गिरावट

दूसरी ओर चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 5,000 रुपए टूटकर 1 किलो के लिए 2,66,000 रुपए पर आ गई। इससे पहले मंगलवार को भी इसमें 5,000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। यानी दो दिनों में चांदी कुल 10 हजार रुपए प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। विश्लेषकों का कहना है कि औद्योगिक मांग में कमजोरी और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते चांदी में दबाव बना हुआ है। इसी वजह से बाजार में अस्थिरता लगातार बनी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!