हर साल इतने भारतीय पुरुष क्यों रचाते हैं नेपाली महिलाओं से शादी, जानें भारत का वो राज्य है जो है नेपाली दुल्हनों का ससुराल

Edited By Updated: 11 Sep, 2025 01:31 PM

every year thousands of nepali brides become indian daughters in law

नेपाल में हाल ही में बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है जिसके चलते दोनों देशों की सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भारत और नेपाल के बीच 1,850 किलोमीटर की खुली सीमा है जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम...

नेशनल डेस्क। नेपाल में हाल ही में बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है जिसके चलते दोनों देशों की सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भारत और नेपाल के बीच 1,850 किलोमीटर की खुली सीमा है जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्यों से होकर गुजरती है लेकिन यह रिश्ता सिर्फ सीमाओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि "रोटी-बेटी" के गहरे संबंधों से भी जुड़ा है। क्या आप जानते हैं कि हर साल सैकड़ों भारतीय पुरुष नेपाली महिलाओं से शादी करते हैं और इस मामले में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

PunjabKesari

भारतीय पुरुष नेपाली महिलाओं से क्यों करते हैं शादी?

भारत और नेपाल की खुली सीमा और सांस्कृतिक समानताएं दोनों देशों के लोगों को करीब लाती हैं। इस वजह से, दोनों देशों के लोगों के बीच वैवाहिक संबंध बहुत पुराने हैं। हालांकि इस बारे में कोई सटीक सरकारी आंकड़ा नहीं है लेकिन विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल सीमा से सटे राज्यों में ऐसे विवाहों की संख्या काफी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: ठक ठक ठक, हैलो सर! 'आपकी गाड़ी के टायर से...' कहने वाले गैंग से हो जाएं सावधान, नहीं तो मिनटों में हो जाएंगे कंगाल

PunjabKesari

इस मामले में बिहार है सबसे आगे

जब बात आती है कि भारत का कौन सा राज्य नेपाली लड़कियों से शादी करने में सबसे आगे है तो बिहार का नाम सबसे ऊपर आता है। बिहार के कई जिले, जैसे सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और मधुबनी, नेपाल की सीमा से लगे हुए हैं। इन जिलों में नेपाली महिलाओं से शादी का चलन बहुत पुराना है।

यह भी पढ़ें: 'इसे खत्म कर दो, छोड़ो मत सिद्धू!' रात के अंधेरे में बोली बेवफा पत्नी, एक छाती पर बैठा तो दूसरे ने प्राइवेट पार्ट पर लगातार...

PunjabKesari

इन क्षेत्रों में हर साल सैकड़ों नेपाली लड़कियां शादी करके भारत आती हैं जिससे दोनों देशों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक एकता और भी मजबूत होती है। भौगोलिक निकटता और एक जैसी सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियां भी इन शादियों को बढ़ावा देती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!