अपने Concert से चंद घंटे पहले इस सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा, उदित नारायण जैसी आवाज के लिए थे मशहूर

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 06:26 PM

nisar wayanad passes away

Nisar Wayanad : मलयालम म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक निसार वायनाड का 44 वर्ष की उम्र में दुबई में देहांत हो गया। अपनी सुरीली आवाज और मशहूर गायक उदित नारायण जैसी गायकी शैली के लिए पहचाने जाने वाले निसार वहां एक लाइव म्यूजिक शो में प्रस्तुति देने...

Nisar Wayanad : मलयालम म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक निसार वायनाड का 44 वर्ष की उम्र में दुबई में देहांत हो गया। अपनी सुरीली आवाज और मशहूर गायक उदित नारायण जैसी गायकी शैली के लिए पहचाने जाने वाले निसार वहां एक लाइव म्यूजिक शो में प्रस्तुति देने गए थे। 

कार्यक्रम शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले उनकी सेहत अचानक से खराब हो गई। उन्हें फ़ौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस असामयिक निधन से संगीत जगत, उनके परिवार और दुनियाभर में फैसले प्रशंसकों में शोक की लहार दौड़ गई है। 

Nisar Wayanad passes away

अचानक निधन से शोक में डूबे फैंस 
गायक के करीबी मित्र नौजस कायक्कूल ने बताया कि निसार बीते कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। इसे साधारण बुखार मानकर वे खुद ही पैरासिटामोल जैसी आम दवाएं ले रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी स्थिति काफी खराब हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निसार डायबिटीज से भी ग्रस्त थे। इन्फेक्शन बढ़ने से हुई शारीरिक जटिलताओं और ऑर्गन फेल्योर होने के कारण उनका निधन हो गया। 

उदित नारायण जैसी आवाज के लिए मशहूर थे निसार 
निसार वायनाड अपनी खास गायक शैली के लिए जाने जाते थे। बॉलीवुड के दिग्गज गायक उदित नारायण से मिलती-जुलती आवाज के कारण वे केरल के अलावा UAE में भी काफी लोकप्रिय थे। वे पारंपरिक मप्पिलापट्टू गीतों के साथ-साथ हिंदी के लोकप्रिय गानों को भी बहुत शानदार तरीके से गाते थे। 

Nisar Wayanad passes away

अगस्त के महीने में UAE आने के बाद निसार ने वहां कई कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी थी। आने वाले दिनों में उनके दुबई और सऊदी अर्ब में भी कई शो 
प्रस्तावित थे और वे कुछ नई फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की तैयारी में भी जुटे थे। अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए निसार के असामयिक निधन से संगीत प्रेमियों के बीच एक गहरा खालीपन आ गया है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!