TV की इस फेमस एक्ट्रेस ने फैंस को सुनाई खुशखबरी, सोशल मीडिया पर किया यह बड़ा ऐलान

Edited By Updated: 07 Aug, 2025 12:29 PM

fans were overjoyed with the good news of this famous tv actress

टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक राहत भरी खबर साझा की है। पिछले कई दिनों से उनकी हाउस हेल्पर की बेटी के लापता होने से परेशान यह कपल अब चैन की सांस ले रहा है क्योंकि लापता...

नेशनल डेस्क। टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक राहत भरी खबर साझा की है। पिछले कई दिनों से उनकी हाउस हेल्पर की बेटी के लापता होने से परेशान यह कपल अब चैन की सांस ले रहा है क्योंकि लापता लड़कियां सुरक्षित मिल गई हैं।

क्या था पूरा मामला?

कुछ दिन पहले अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए बताया था कि उनकी हाउस हेल्पर कांता की बेटी सलोनी और उसकी दोस्त नेहा लापता हो गई हैं। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। अंकिता और उनके पति विक्की ने लोगों से मदद की अपील की और पुलिस से भी जल्द कार्रवाई का आग्रह किया था।

यह घटना 31 जुलाई को हुई थी जब दोनों लड़कियां मुंबई के वकोला क्षेत्र में आखिरी बार देखी गई थीं। उनके लापता होने के बाद परिवार ने तुरंत मालवणी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अंकिता और विक्की ने अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी के दौरान भी इस मामले पर ध्यान दिया और सोशल मीडिया पर बच्चियों को खोजने के लिए पोस्ट शेयर कीं।

यह भी पढ़ें: Ram Rahim Parole: राम रहीम की अलग ही मौज... 5 साल की सजा और 1 साल की पैरोल! आम आदमी को क्यों नहीं मिलती ये सुविधा?

6 दिन बाद सुरक्षित मिलीं लड़कियां

अंकिता और विक्की की लगातार कोशिशों और लोगों के सहयोग के बाद, लापता लड़कियां छह दिन बाद सुरक्षित मिल गईं। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "यह हमारे लिए बेहद राहत की बात है कि सलोनी और नेहा अब सुरक्षित हैं।"

अभिनेत्री ने उन सभी लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को शेयर किया और इस मामले में जागरूकता फैलाई। उन्होंने कहा कि आप सभी के समर्थन की वजह से ही बच्चियों की सुरक्षित वापसी हो पाई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!