पिता को पड़ा दिल का दौरा, श'व घर पहुंचते ही बेटी ने भी मौ'त को लगाया गले; एक साथ उठीं दो अर्थियां, नम हुईं सबकी आंखें

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 05:02 AM

father suffers heart attack daughter dies as soon as body reaches home

राजस्थान के बीकानेर जिले में दिल का दौरा पड़ने से हुई पिता की मौत के बाद 22 वर्षीय बेटी ने तालाब में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बज्जू थाना क्षेत्र में हुई।

नेशनल डेस्कः राजस्थान के बीकानेर जिले में दिल का दौरा पड़ने से हुई पिता की मौत के बाद 22 वर्षीय बेटी ने तालाब में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बज्जू थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार, ऋतु गोदारा (22) के पिता पतराम गोदारा सोमवार रात अपने घर पर जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे और वहीं रातभर रुके रहे। मंगलवार सुबह वह निर्माण स्थल पर बेहोश मिले जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक चिकित्सीय जांच में दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने बताया, पिता का शव घर लाए जाने के बाद ऋतु सदमे को सहन नहीं कर सकी और कथित तौर पर घर के पास बने खेत के तालाब में कूद गई। परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदारों के अनुसार, पिता और बेटी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!