पहले पत्नी का कत्ल कर दफनाया, फिर खुद चलकर पहुंचा थाने, पुलिस के पुछने पर...

Edited By Updated: 23 Aug, 2025 05:48 PM

first he killed his wife and buried her then he himself went to the police stat

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में 'दृश्यम' फिल्म जैसी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया, शव को घर में ही दफनाया और फिर खुद पुलिस थाने जाकर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी। हालांकि, पुलिस की...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में 'दृश्यम' फिल्म जैसी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया, शव को घर में ही दफनाया और फिर खुद पुलिस थाने जाकर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी। हालांकि, पुलिस की जांच और एक JCB की मदद से इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हो गया।

विवाद के बाद की हत्या
हिंगणघाट के इंदिरा वार्ड में रहने वाले सुभाष लक्ष्मण वैद्य और उनकी पत्नी माधुरी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इन्हीं विवादों से परेशान होकर सुभाष ने चार दिन पहले माधुरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद, उसने शव को घर के पास जमीन में दफना दिया।

'दृश्यम' वाला प्लान हुआ फेल
सबूत छिपाने के बाद, सुभाष ने सोचा कि वह पुलिस को चकमा दे देगा। 19 अगस्त को वह खुद हिंगणघाट पुलिस थाने गया और पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो सुभाष के जवाब संतोषजनक नहीं थे, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। वहीं, माधुरी के रिश्तेदारों ने भी सुभाष पर संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की।

JCB ने खोली हत्या की पोल
जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पहले सुभाष के घर के पास बारिश का पानी निकालने के लिए एक JCB की मदद से गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसे बाद में भर दिया गया। यह जानकर पुलिस का शक और गहरा हो गया। पुलिस ने उस JCB के मालिक का पता लगाया। मालिक ने बताया कि उसने सिर्फ गड्ढा खोदा था, लेकिन उसे यह नहीं पता कि उसे किसने और क्यों भरा। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया। जब उस जगह की दोबारा खुदाई की गई, तो उसमें माधुरी का शव बरामद हुआ।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!