बारिश बनी आफत : नाले में आई बाढ के बीच फंस गई इनोवा कार, चालक सुरिक्षत बाहर निकला

Edited By Updated: 21 Jul, 2021 12:48 PM

flood like situation in samba

जिला साम्बा की सुम्ब ब्लॉक में बारिश के चलते हर जगह पर परेशानी की आफत बनी हुई है।

साम्बा : जिला साम्बा की सुम्ब ब्लॉक में बारिश के चलते हर जगह पर परेशानी की आफत बनी हुई है। वहीं सुबह जोरदार बारिश के बीच सुम्ब के ढाकी रोड पर सांखी नाले को पार करते समय एक इनोवा कार उसके बीच फंस गई। गनीमत यह रही कि चालक ने जैसे ही देखा उसकी कार फंस गई और नाले में पानी अधिक हो रहा है तो व मौका देखकर वहां से बाहर निकल गया, जिसके कुछ समय बाद कार पानी के बीच पूरी तरह से डूब गई। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय युवा मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर की सहायता से इनोवा कार को कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!