तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े वाहन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 08:59 PM

speeding truck rams into stationary vehicle 6 dead 7 others injured

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मरकाटोला घाट के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक के सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार देने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मरकाटोला घाट के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक के सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार देने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास डीजे-धुमाल सिस्टम लेकर जा रहा एक वाहन सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे धान से भरे ट्रक ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुरूर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजे जाने की सूचना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने हादसे में छह लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!