1 hour ago
5 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
1 day ago
2 days ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Yaspal,Updated: 10 Dec, 2023 06:10 PM
छत्तीसगढ़ में विष्णदेव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। अरुण साव और विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा पूर्व सीएम रमन सिंह को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा।
नेशनल डेस्कः छत्तीसगढ़ में विष्णदेव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। अरुण साव और विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा पूर्व सीएम रमन सिंह को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा। बता दें कि रायपुर में रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में विष्णदेव साय को विधायक दल का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद साय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में रविवार को पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना। उन्होंने बताया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री साय सरगुजा संभाग की कुनकुरी सीट से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए हैं, जहां भाजपा ने संभाग के सभी 14 सीट जीती हैं। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद साय ने संवाददाताओं से कहा, ''एक मुख्यमंत्री के रूप में, मैं सरकार के माध्यम से मोदी की गारंटी (भाजपा के चुनाव पूर्व वादे) को पूरा करने का प्रयास करूंगा।'' उन्होंने कहा कि राज्य में (प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत) 18 लाख घरों को मंजूरी उनकी सरकार का पहला काम होगा। चुनाव में जाने के दौरान भाजपा ने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रुपए देने समेत कई वादे किए हैं। भाजपा नेताओं ने बताया कि यहां भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों की दोपहर बाद बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री और चुनाव सह प्रभारी डॉक्टर मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भी मौजूद थे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए साय के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने साय का स्वागत किया। हाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। पिछले चुनाव 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) राज्य में एक सीट जीतने में कामयाब रही।
केरल हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, पूर्व CM विजयन, बेटी वीना और दामाद के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश
CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर
राष्ट्रपति ने 6 राज्यों में किए नए राज्यपाल नियुक्त, राजेंद्र अर्लेकर को मिली तमिलनाडु की जिम्मेदारी
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
स्वाभिमान होता तो अपमान पर प्रतिक्रिया देते, डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर अखिलेश का करारा हमला
नवरात्रि में लाडली बहनों को सौगात देंगे CM मोहन, उमरिया से जारी करेंगे 'Ladli Behna Yojana' की...
सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा
सेवा संकल्प अभियान’ में CM रेखा गुप्ता ने भरी हुंकार, बोलीं- PM मोदी जैसा नेतृत्व मिलना गर्व की बात
Delhi : CM रेखा गुप्ता ने DU छात्राओं से की बातचीत, सुरक्षा और अन्य मुद्दों को हल करने का दिया...
पूर्व CM शिवराज चौहान के घर आई बड़ी खुशखबरी, सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर बताई खुशी की वजह
CAD $
14/10/2026 20:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी करने वालों को अपने काम में धैर्य बनाए...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी बातचीत करने की कला काम आ सकती है। कार्यक्षेत्र में नए विचारों को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। भावनाओं में बहकर किसी से कठोर शब्द न कहें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का दिन है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पर लोगों का ध्यान जा सकता...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज योजनाओं को व्यवस्थित करने और अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।आज रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कामकाज में किसी के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपका ध्यान केंद्रित रह सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा घर के कामों में माता की मदद करें सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कामं के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes