कांग्रेस के पूर्व विधायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Updated: 09 Nov, 2025 12:26 AM

former congress mla dies of heart attack breathed his last at the age of 70

पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड का शनिवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि बंगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक सूंड 11 नवंबर को होने वाले...

नेशनल डेस्कः पंजाब में कांग्रेस के पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड का शनिवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि बंगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक सूंड 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के सिलसिले में तरनतारन में थे। 

वड़िंग ने 'फेसबुक' पर लिखा, "वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक तरलोचन सिंह जी (जो तरनतारन उपचुनाव के लिए अथक परिश्रम कर रहे थे) दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।" 

उन्होंने कहा कि सूंड के निधन के कारण रविवार को होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है। सूंड 2002 और 2012 के विधानसभा चुनावों में बंगा से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गये थे। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी सूंड के निधन पर दुख व्यक्त किया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!