पहलगाम में दर्दनाक हादसा: चंदनवाड़ी में तंबू पर गिरी पहाड़ी से खिसकी चट्टान, तंबू में सो रहे मजदूर की दर्दनाक मौत
Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 Jul, 2026 01:56 PM

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र पहलगाम से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को पहाड़ी से एक भारी-भरकम शिलाखंड (चट्टान का टुकड़ा) अचानक खिसककर नीचे आ गिरा। इस चट्टान की चपेट में आने से तंबू...
Pahalgam Landslide : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र पहलगाम से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को पहाड़ी से एक भारी-भरकम शिलाखंड (चट्टान का टुकड़ा) अचानक खिसककर नीचे आ गिरा। इस चट्टान की चपेट में आने से तंबू में सो रहे एक स्थानीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि की।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चंदनवाड़ी स्थित ईदगाह में अपने तंबू में सो रहे शबीर अहमद शाह के ऊपर पहाड़ी से खिसककर एक चट्टान आ गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: 12 July Petrol-Diesel Price: क्या आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? इन बड़े शहरों में पेट्रोल अभी भी ₹110 के पार
अधिकारियों ने बताया कि शाह को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शाह अनंतनाग जिले के ऐशमुकाम के निवासी थे और चंदनवाड़ी में मजदूर के रूप में काम करते थे। चंदनवाड़ी अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा के मार्ग पर स्थित है।
Related Story

दर्दनाक हादसा : मां समेत 2 बेटों की मौत, जोरदार करंट लगने से हुआ हादसा

चलती बाइक पर गिरा नारियल का पेड़, पूर्व डिप्टी मेयर के बेटे की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

दर्दनाक हादसा : अमेरिका में एक ही परिवार के 3 भारतीयों की मौत, 2 साल पहले गए थे विदेश

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैफिक सिपाहियों को रौंदा, एक जवान और चालक की...

अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार को रौंदा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हादसे के बाद मचा हाहाकार

दर्दनाक हादसा: कैंसर का इलाज कराकर लौट रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से टकराई, ससुर-बहू की दुखद मौत

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, 4 दोस्तों की कार हादसे में दर्दनाक मौत, पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई...

करंट लगने से 4 मजदूरों की मौत, बोरवेल की खुदाई करते समय हुआ हादसा

दिल्ली में 10वीं मंजिल से गिरकर 5 साल की बच्ची की हुई दर्दनाक मौ'त, सो कर उठने के बाद मां को खोज...

बड़ा हादसाः तेज आंधी का कहर, ई-रिक्शा पर गिरा पेड़, 5 लोगों की दर्दनाक मौ'त