बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में मजदूरों पर गिरी विशाल चट्टान, 7 की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 11:58 AM

7 workers killed after rock collapses in stone quarry in bengaluru

घटनास्थल पर मौजूद एक श्रमिक ने बताया कि वहां लगभग 18 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 40 फुट की ऊंचाई से एक विशाल चट्टान श्रमिकों पर आ गिरी।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां पत्थर की एक खदान में विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, यह हादसा तड़के बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदापट्टन में हुआ। उसने बताया कि सभी एक स्टोन क्रशर पर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। पुलिस ने बताया कि चट्टान के गिरने के बाद ये सभी उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान में काम कर रहे थे। इस हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या की पुष्टि की जा रही है। चट्टान गिरने की घटना के बाद बचाव दल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। 

यह भी पढ़ें- बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

खदान में लगभग 18 कर्मचारी कर रहे थे काम
अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद एक श्रमिक ने बताया कि वहां लगभग 18 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 40 फुट की ऊंचाई से एक विशाल चट्टान श्रमिकों पर आ गिरी। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक बिहार के मूल निवासी थे और उनके परिवारों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसने बताया कि चट्टान गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है, और इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या खदान में कोई लापरवाही बरती गई थी या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!