अमेरिका में भारतीय मूल की पूर्व Google अधिकारी की हत्या, बेटा गंभीर रूप से घायल

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 05:06 PM

former indian origin google executive murdered in us son seriously injured

अमेरिका में जॉर्जिया के कॉब काउंटी में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला और गूगल की पूर्व कार्यकारी शीतल व्रज़ेसियन की उनके पति ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी। लॉरेल क्रीक ट्रेल में इस जोड़े के घर पर हुई गोलीबारी में...

नेशनल डेस्क: अमेरिका में जॉर्जिया के कॉब काउंटी में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला और गूगल की पूर्व कार्यकारी शीतल व्रज़ेसियन की उनके पति ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी। लॉरेल क्रीक ट्रेल में इस जोड़े के घर पर हुई गोलीबारी में व्रज़ेसियन का बेटा जेसन घायल हो गया था।

आरोपी, 56 वर्षीय किर्क बी. व्रज़ेसियन को मंगलवार रात अटलांटा के पास कॉब काउंटी में गिरफ़्तार किया गया। कॉब काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, अधिकारियों को शाम आठ बजे से कुछ देर पहले स्मर्ना में इस दंपति के घर पर गोली चलने की सूचना मिली। उसने कहा कि पुलिस को घर के अंदर 57 वर्षीय शीतल व्रज़ेसियन घायल मिलीं, जिन्हें कई गोलियां लगी थीं। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। किर्क पर मामला दर्ज कर लिया गया है और वह हिरासत में है। पुलिस ने इसे घरेलू झगड़ा बताया है। इस घटना में कपल का 23 साल का बेटा जेसन व्रज़ेसियन भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है।

शीतल दो दशकों से ज़्यादा के अनुभव वाली एक जानी-मानी टेक्नोलॉजी लीडर थीं। जॉर्जिया टेक से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट, उन्होंने गूगल में लीडरशिप रोल निभाए और पहले द होम डिपो जैसी कंपनियों के लिए बड़े डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स को लीड किया। वह STEM में महिलाओं के लिए एक मेंटर और एडवोकेट भी थीं, और जॉर्जिया टेक के कॉलेज ऑफ़ कंप्यूटिंग के एडवाइजरी बोर्ड में काम करती थीं। इस घटना ने टेक्नोलॉजी कम्युनिटी और इंडियन डायस्पोरा को सदमे में डाल दिया है, और कई लोग उन्हें उनकी लीडरशिप, मेंटरशिप और इंडस्ट्री में योगदान के लिए याद कर रहे हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!