सोमवार को लोकसभा में पेश होंगे 4 अहम बिल, ट्रिब्यूनल से लेकर खनिज और केरल के नाम तक में बदलाव का प्रस्ताव

Edited By Updated: 09 Aug, 2026 02:55 PM

four key bills to be introduced in the lok sabha on monday

सोमवार को लोकसभा में सरकार की ओर से चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। लोकसभा के विधायी एजेंडे में इन बिलों को पेश करने का प्रस्ताव शामिल है।

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र अब आखिरी पड़ाव में है। 20 जुलाई से शुरू हुआ यह सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इस बीच 10 अगस्त 2026 यानी सोमवार को लोकसभा में सरकार की ओर से चार महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। लोकसभा के विधायी एजेंडे में इन बिलों को पेश करने का प्रस्ताव शामिल है। इनमें

  1. Tribunals Reforms Bill, 2026, Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Bill, 2026,
  2.  Kerala (Alteration of Name) Bill, 2026
  3. Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Bill, 2026 
  4. National Co-operative Development Corporation (Amendment) Bill, 2026 शामिल हैं।

चारों विधेयक अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हैं। इनमें एक ओर ट्रिब्यूनल की व्यवस्था में सुधार और राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल आयोग बनाने का प्रस्ताव है, तो दूसरी ओर खनन कानून में संशोधन, केरल के नाम में बदलाव और सहकारी क्षेत्र से जुड़े कानून में संशोधन की तैयारी है।

ट्रिब्यूनल व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में Tribunals Reforms Bill, 2026 पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य देश के विभिन्न ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और एकरूप बनाना है। बिल में विभिन्न ट्रिब्यूनल के चेयरपर्सन और सदस्यों की योग्यता, नियुक्ति तथा सेवा की शर्तों से जुड़े प्रावधानों को व्यवस्थित करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही ट्रिब्यूनल के प्रशासन और कामकाज में सुधार पर भी जोर दिया गया है।

National Tribunals Commission बनाने का प्रस्ताव

इस विधेयक की सबसे अहम बात National Tribunals Commission की स्थापना का प्रस्ताव है। यह आयोग विभिन्न ट्रिब्यूनल के प्रशासन और कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए बनाया जाएगा। सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक इससे ट्रिब्यूनल की नियुक्ति प्रक्रिया, प्रशासन और कामकाज में स्वतंत्रता, पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित करने की कोशिश होगी।

Mines and Minerals Amendment Bill होगा पेश

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी लोकसभा में Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Bill, 2026 पेश करेंगे। यह विधेयक Mines and Minerals (Development and Regulation) Act, 1957 में आगे संशोधन करने के लिए लाया जा रहा है। यह कानून देश में खनिज संसाधनों और खनन गतिविधियों के नियमन से जुड़ा महत्वपूर्ण कानून है।

खनिज और खनन क्षेत्र पर पड़ेगा असर

बिल के जरिए 1957 के मौजूदा कानून में बदलाव किए जाने हैं। हालांकि, लोकसभा के एजेंडे में इस समय विधेयक के विस्तृत प्रावधानों का उल्लेख नहीं है। इसलिए बिल सदन में पेश होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि सरकार खनन क्षेत्र के मौजूदा कानूनी ढांचे में किस तरह के बदलाव करना चाहती है।

केरल के नाम में बदलाव का बिल 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में Kerala (Alteration of Name) Bill, 2026 भी पेश करेंगे। विधेयक का उद्देश्य केरल राज्य के नाम में बदलाव करना है जिसके बाद राज्य का आधिकारिक नाम केरलम् हो जाएगा। यह प्रस्ताव संसद के मानसून सत्र में पेश होने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों में शामिल है। किसी राज्य के नाम में बदलाव का मामला संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा होता है। ऐसे में इस बिल के संसद में पेश होने के बाद इसके प्रस्तावित बदलाव और उससे जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

सहकारी क्षेत्र से जुड़ा कानून भी बदलेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह National Co-operative Development Corporation (Amendment) Bill, 2026 भी लोकसभा में पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य National Co-operative Development Corporation Act, 1962 में संशोधन करना है। NCDC देश में सहकारी क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है।

NCDC के कानूनी ढांचे में होगा संशोधन

बिल के जरिए 1962 के मौजूदा कानून में बदलाव प्रस्तावित हैं। हालांकि, लोकसभा के उपलब्ध एजेंडे में संशोधन के विस्तृत बिंदु नहीं दिए गए हैं। बिल पेश होने के बाद ही इसके प्रावधानों और सहकारी क्षेत्र पर संभावित असर की पूरी जानकारी सामने आएगी।

सोमवार को पेश होंगे ये चार बड़े विधेयक

मानसून सत्र के दौरान सोमवार का लोकसभा एजेंडा कई अहम कानूनी बदलावों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ट्रिब्यूनल सुधार, खनन कानून, केरल के नाम और सहकारी क्षेत्र से जुड़ा यह चारों अलग-अलग मुद्दों से जुड़े विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इनमें खास तौर पर Tribunals Reforms Bill, 2026 पर नजर रहेगी, क्योंकि इसमें विभिन्न ट्रिब्यूनल की नियुक्ति और प्रशासन से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव के साथ National Tribunals Commission बनाने का प्रस्ताव है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!