नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By Updated: 17 May, 2026 11:33 PM

four youths die after drowning in rind river in fatehpur

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना ललौली थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब तपनी गांव के छह युवक कुनुहा का डेरा के पास नदी में नहाने गए थे...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना ललौली थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब तपनी गांव के छह युवक कुनुहा का डेरा के पास नदी में नहाने गए थे और गहरे पानी में चले गए।

ललौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि शोर सुनकर ग्रामीण और गोताखोर मौके पर पहुंचे और निजाम (21) तथा मोनू रैदास (23) को बचा लिया गया। हालांकि, हसीबुद्दीन (20), शाहिद (20), अंश प्रजापति (18) और शान (20) की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!