COVID-19: देश में फिर मंडराया कोरोना का खतरा, 17 दिनों में आए 339 नए केस, 4 लोगों की हुई मौत

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 07:51 PM

covid 339 new cases and 4 deaths reported in the country in 17 days

देश में एक बार फिर करोना का खतरा मंडराने लगा है। जुलाई के महीने में 17 दिनों के दौरान देशभर में कोविड-19 के 339 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल में आए हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड के कारण 4 मरीजों की मौत भी हुई है।

नेशनल डेस्कः देश में एक बार फिर करोना का खतरा मंडराने लगा है। जुलाई के महीने में 17 दिनों के दौरान देशभर में कोविड-19 के 339 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल में आए हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड के कारण 4 मरीजों की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा केरल में 115 नए मामले आए हैं। इसके साथ-साथ कर्नाटक में 64, महाराष्ट्र में 43, तमिलनाडु में 39, दिल्ली में 18, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 18, राजस्थान में 12 और आंध्र प्रदेश में 12 नए संक्रमित मिले हैं।

आंध्र प्रदेश में सबसे पहले सामने आया था नया मामला

26 जून को संक्रमण का पहला मामला आंध्र प्रदेश में दर्ज किया गया था। जिसके बाद आंध्र प्रदेश में 1 जुलाई से 17 जुलाई के बीच राज्य में 12 नए मामले सामने आए। इसी बीच कुल 67 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 12 लोगों पॉजिटिव आए। इन 12 लोगों में से 3 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए हैस जबकि 4 लोगों की मौत हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!