मुर्गी पहले आई या अंडा? दोस्त ने पूछा सवाल, जवाब न देने पर दी दर्दनाक मौत...15 बार घोंपा चाकू

Edited By Updated: 02 Aug, 2024 04:20 PM

friend killed for not answering question

मुर्गी पहले आई या अंडा? ये एक ऐसा सवाल है जो हर किसी ने अपनी जिंदगी में एक बार तो जरूर सुना है। यह सवाल अक्सर लोगों के बीच बहस का कारण बनता है। वहीं, अब यह सवाल 2 दोस्तों में विवाद का कारण बन गया। जिसके चलते शख्स ने गुस्से में अपने दोस्त का बेरहमी...

नेशनल डेस्क: मुर्गी पहले आई या अंडा? ये एक ऐसा सवाल है जो हर किसी ने अपनी जिंदगी में एक बार तो जरूर सुना है। यह सवाल अक्सर लोगों के बीच बहस का कारण बनता है। वहीं, अब यह सवाल 2 दोस्तों में विवाद का कारण बन गया। जिसके चलते शख्स ने गुस्से में अपने दोस्त का बेरहमी से मर्डर कर दिया। हैरानी की बात यह है कि उसने अपने दोस्त को 15 बार चाकू घोंपा। वहीं, अब सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा हो रही है।
PunjabKesari
गुस्से में शख्स ने अपने दोस्त को 15 बार घोंपा चाकू
दरअसल, इंडोनेशिया के मुना रीजेंसी एरिया में DR नामक व्यक्ति ने अपने दोस्त कादिर मार्कस को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था। नशे में होने के बाद  DR ने कादिर से "मुर्गी पहले आई या अंडा" सवाल पूछा। दोनों के बीच इस सवाल पर बहस शुरू हो गई। जैसे ही बहस बढ़ी, कादिर ने वहां से भागना बेहतर समझा। डीआर को कादिर का ऐसा बर्ताव पसंद नहीं आया। उसने कादिर का पीछा किया और उसे रास्ते में पकड़ लिया। इसके बाद गुस्से में DR ने कादिर को 15 बार चाकू घोंपा। जिससे मौके पर ही कादिर की मौत हो गई। डीआर ने फ्रेंडशिप डे से पहले ही अपने दोस्त की हत्या कर दी।
PunjabKesari
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीआर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस और चर्चा शुरू हो गई है। लोग कह रह हैं कि ऐसे दोस्त से अच्छा है कि दोस्त न हो।

ये भी पढ़ें....
कम हाइट की वजह से नहीं पूरा हुआ सेना में भर्ती होने का सपना, परेशान लड़की ने मौत को लगाया गले
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से आत्महत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने हाइट कम होने से परेशान होकर सुसाइड कर ली। बताया जा रहा है कि लड़की की हाइट कम होने की वजह से सेना और पुलिस में उसकी नौकरी नहीं लग रही थी। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चली गई। का भी शिकार हो गई थी।







 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!