2 hours ago
4 hours ago
10 hours ago
13 hours ago
1 day ago
2 days ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Yaspal,Updated: 19 Aug, 2023 05:01 PM
सड़क परिवजन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि द्वारका एक्सप्रेस-वे में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ और इसकी लागत को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(कैग) की रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं
नई दिल्लीः सड़क परिवजन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि द्वारका एक्सप्रेस-वे में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ और इसकी लागत को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(कैग) की रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं,वह लिखित सूचना नहीं देने की चूक के कारण हुआ है। श्री गडकरी ने एक समाचार चैनल द्वारा यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय पारदर्शी और निर्धारित तरीके से सड़कों के निर्माण का काम कर रहा है और एक काम में भी कहीं कोई भ्रष्टाचार हुआ हो तो इसके लिए वह कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं। द्वारका एक्सप्रेस-वे में CAG की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार होने संबंधी आरोपों को खारित करते हुए उन्होंने कहा,‘‘द्वारका एक्सप्रेस-वे स्टेट आफ आटर् प्रोजेक्स है और इसकी कुल लम्बाई 29 किलोमीटर है। लेन के हिसाब से 563 किलोमीटर है। आठ लेन की इस सड़क में छह लेन की सुरंग है और इसकी लागत 250 करोड़ रुपए नहीं बल्कि 206 करोड़ रुपए थी।'' उन्होंने कहा कि परियोजना में हर चरण पर कम लागत आने के लिए सभी कदम उठाए हैं। परियोजना के चार चरण के लिए चार टेंडर मंगाए गये और पहला पैकेज में पांच टेंडर आए और इसमें लागत पांच प्रतिशत कम हुई। दूसरे पैकेज में चार प्रतिशत ऊंची गई और तीसरे पैकेज के टेंडर में 12 कंपनियां शामिल हुई जबकि चौथे पैकेज में आठ प्रतिभागी थे। पूरे प्रोजक्ट में 12 प्रतिशत लागत कम हुई।'' CAG की रिपोर्ट में लागत ज्यादा आने को लेकर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘समस्या क्या हुई कि इसमें अंदर सुरंग है इसलिए कीमत ज्यादा गई। ज्यादा कीमत आने की बात हमने कैग के सामने रखी और कैग लागत आने के कारणों पर सहमत था लेकिन गलती यह हुई कि लिखित में इसकी सूचना नहीं दी गई और यही चूक सामने आ गई। इस चूक की वजह से कैग की रिपोर्ट में वही लिखा आया जिस पर उसने पहले आपत्ति दर्ज की थी और आपत्ति को लेकर हमारे द्वारा दिए गये कारणों को सही माना था।'' उन्होंने विपक्षी दलों तथा अन्य सभी पक्षों का आह्वान किया कि यदि उन्हें कुछ गलत लगता है तो वह इस बारे में वह सारे सवालों का जवाब देने को तैयार हैं। इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। इस बारे में जो भी चुनौती दी जाएगी वह उसका सामना करने को तैयार हैं। गडकरी ने कहा, ‘‘हम पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं और समय से काम कर रहे हैं। मुझे मोदी सरकार में 50 लाख करोड़ रुपए का काम करने का मौका मिला है और कोई बता दे कि हमने कहीं कोई भ्रष्टाचार किया है। मैं विपक्ष को आह्वान करता हूं कि वे आएं और उनको मैं अपने पारदर्शी होने का सबूत दूंगा। इसमें यदि कोई घोटाला पाया जाता है तो जो चाहें सजा भुगतने को तैयार हूं। कैग ने गलती पकड़ी है और वह सामने आई है। इसकी कुल लागत में हमने 12 प्रतिशत बचाए हैं। यह काम पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से हुआ है।''
I.N.D.I.A गठबंधन ने उठाए सवाल CAG की रिपोर्ट सामने आने के I.N.D.I.A गठबंधन मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। कांग्रेस ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि केंद्र सरकार की सात परियोजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि इन ‘घोटालों' की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। सुप्रिया श्रीनेत ने आरेाप लगाया, ‘‘भारतमाला परियोजना की बिडिंग प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा हुआ और लागत 100 प्रतिशत बढ़ा दी गई। द्वारका एक्सप्रेस-वे में भारी धांधली हुई। सड़क बनाने की क़ीमत 18 करोड़ प्रति किलोमीटर से 250 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर पहुंच गई। आयुष्मान भारत में मृत लोगों को जीवित दिखा कर फर्जी भुगतान किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने ‘भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।' उन्होंने यह आरोप भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के बाद लगाया जिसमें कथित तौर पर द्वारका एक्सप्रेस वे निर्माण पर ‘बहुत अधिक व्यय' की बात की गई है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ‘भारतमाला परियोजना' नामक राजमार्ग योजना के पहले चरण को लेकर तैयार कैग की रिपोर्ट में इंगित किया गया है कि कैसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा हरियाणा में द्वारका एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से को ऊपरगामी पुल के रूप में बनाने के फैसले से लागत 18.2 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 251 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर हो गई।
'बड़े बेटे जैसा हाल कर देंगे...' भरत तिवारी की मां का बड़ा दावा, SP ने घर आकर छोटे बेटे को दी धमकी
दिल्ली सरकार की एसीबी ने करोड़ों रुपये के खरीद घोटाले में पूर्व DGHS को किया गिरफ्तार
पहले 2 नंबर से चूके, फिर YouTube से की तैयारी, बिना कोचिंग क्रैक डाला JEE Advanced, अब ISRO में...
E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ दिल्ली में आज बड़ा प्रदर्शन, तहसीन पूनावाला बोले- 'रोकने की कोशिश की तो...
एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा ऐलान- अब गुवाहाटी से यूएई के लिए सीधी उड़ानें अगस्त से होंगी शुरु
IndianRailways: पानी से भरे रेलवे ट्रैक पर दोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, हैरान कर देने वाला वीडियो आया...
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, कई शहरों में कूड़े के ढेर लगे
CM रेखा गुप्ता ने सफाई अभियान में लिया हिस्सा, कहा- प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी यमुना को निर्मल...
Trimbakeshwar Temple: अमृतकुंड की सफाई में सामने आया प्राचीन शिवलिंग, श्रद्धालुओं में दर्शन करने की...
'अलीगंज त्रासदी UP के लिए बड़ा सबक, अब नहीं होगी कोई चूक', लखनऊ अग्निकांड पर सख्त हुए CM Yogi,...
USD $
05/07/2026 20:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। माता पिता के
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज फालतू के खर्चों से बचें। आर्थिक स्थिति पहले
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। युवा मित्रों या सहकर्मियों के साथ नया प्रोजेक्ट शुरू कर
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। परिवार में कोई उत्सव का माहौल बन सकता है
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व दिया जा
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। महिलाएं घर की साज-सज्जा में बदलाव करने का मन बना
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। व्यापार में
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। निवेश से जुड़े पुराने फैसलों में लाभ देखने को
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोग कहीं विदेश या दूर‑दराज़ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो बॉस से
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव हो सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कला या संगीत से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes