गणेशोत्सव 2024 : मुंबई के बांद्रा में गणेश मंडल ने 'विवेकानंद रॉक मेमोरियल' की 52 फुट ऊंची प्रतिकृति बनाई

Edited By Updated: 07 Sep, 2024 05:10 PM

ganesh mandal built a 52 feet high replica of  vivekananda rock memorial

मुंबई के एक गणेश मंडल ने शनिवार से शुरू हुए गणेश उत्सव के तहत तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित 'विवेकानंद रॉक मेमोरियल' की 52 फुट की प्रतिकृति बनाई है जो स्वामी विवेकानंद को समर्पित है।

नेशनल डेस्क : मुंबई के एक गणेश मंडल ने शनिवार से शुरू हुए गणेश उत्सव के तहत तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित 'विवेकानंद रॉक मेमोरियल' की 52 फुट की प्रतिकृति बनाई है जो स्वामी विवेकानंद को समर्पित है। बांद्रा पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने जनता के दर्शन के लिए यह प्रतिकृति बनाई है। यह मंडल प्रमुख पूजा स्थलों की हूबहू प्रतिकृतियां बनाने के लिए जाना जाता है। पिछले साल इसने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति बनाई थी।

इससे पहले केदारनाथ मंदिर, महाराष्ट्र के भगवान विट्ठल मंदिर, शिरडी के पशुपतिनाथ मंदिर और साईं समाधि मंदिर, गोवा के श्री मंगेश मंदिर की प्रतिकृतियां बनाई गई थीं। मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार (जो इस मंडल के मुख्य सलाहकार हैं) ने कहा, "इस वर्ष मंडल ने प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल का पुनर्निर्माण किया है। हैदराबाद से विशेष लैंप लाए गए हैं जो युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।" इस वर्ष मंडल अपना 29वां वर्ष मना रहा है।

विवेकानंद रॉक मेमोरियल कन्याकुमारी के वावथुराई मुख्य भूमि पर स्थित एक स्मारक और लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। यह भारत के दक्षिणी सिरे से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित दो चट्टानों में से एक पर स्थित है। 1970 में विवेकानंद स्मारक समिति ने स्वामी विवेकानंद के सम्मान में स्मारक का निर्माण किया। कहा जाता है कि उन्होंने दिसंबर 1892 के आसपास इन चट्टानों पर ध्यान करते हुए ज्ञान प्राप्त किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!