Gas Cylinder Booking time: अब No tension! इस समय पर बुक करवाएं गैस सिलेंडर, जानिए क्यों है ये टाइम बेस्ट

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 12:30 PM

gas cyclinder booking time book cylinder after 6 pm

देश में फैली LPG की किल्लत की अफवाहों के बीच लोग सिलेंडर बुक करवाने के लिए काफी परेशान हो रहे हैं। धड़ल्ले से हो रही बुकिंग्स के चलते कुछ लोगों को सिलेंडर बुक करवाने में काफी दिक्कत हो रही है। लेकिन लगातार हो रही इन बुकिंग्स के बीच गैस कंपनियों के...

LPG Cylinder Booking time: देश में फैली LPG की किल्लत की अफवाहों के बीच लोग सिलेंडर बुक करवाने के लिए काफी परेशान हो रहे हैं। धड़ल्ले से हो रही बुकिंग्स के चलते कुछ लोगों को सिलेंडर बुक करवाने में काफी दिक्कत हो रही है। लेकिन लगातार हो रही इन बुकिंग्स के बीच गैस कंपनियों के सर्वर पर लोड काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बुकिंग सिस्टम पर प्रेशर बढ़ गया है। इन अफवाहों के बीच सरकार ने लोगों को पैनिक न करने की अपील की है।

इस समय पर भी करवा सकते हैं बुकिंग

मौजूदा स्थिति में बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर सामान्य दिनों के मुकाबले 8 से 10 गुना अधिक ट्रैफिक देखा जा रहा है। अत्यधिक लोड के कारण सिस्टम धीमा हो सकता है। विशेषज्ञों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिलेंडर बुक करने का सबसे सही समय शाम 6 बजे के बाद का है। इस दौरान सर्वर पर कम भीड़ होने के कारण प्रक्रिया तेजी से पूरी होती है। यदि आप रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच बुकिंग करते हैं, तो ध्यान रखें कि आपकी रिक्वेस्ट अगली सुबह 6 बजे के बाद ही आगे (Process) बढ़ाई जाएगी।

PunjabKesari

e-KYC और मोबाइल नंबर का रखें ध्यान

गैस वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए e-KYC अब अनिवार्य है। अगर किसी ग्राहक का e-KYC नहीं हुआ तो Distributor सिलेंडर की डिलीवरी रोक सकता है। इसके अलावा, डिलीवरी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजे जाते हैं, इसलिए आपको यह कंफर्म करना होगा कि आपका नंबर सक्रिय हो।

WhatsApp  पर भी मिलेगी बुकिंग की सुविधा

इसके अलावा अलग- अलग कंपनियों ने WhatsApp से बुकिंग की सुविधा भी शुरु की है। उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7588888224 पर "REFILL" लिखकर संदेश भेजकर आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

PunjabKesari

25 दिन का रिफिल नियम किया लागू

अनावश्यक स्टॉक जमा करने से रोकने के लिए कंपनियों ने 25 दिन का रिफिल नियम लागू किया है। इसके तहत, पिछले सिलेंडर की डिलीवरी मिलने के 25 दिनों के भीतर नई बुकिंग नहीं की जा सकती। साथ ही, सुरक्षा और सही व्यक्ति तक सिलेंडर पहुँचाने के लिए DAC (Delivery Authentication Code) व्यवस्था अनिवार्य है। सिलेंडर लेते समय ग्राहक को अपने फोन पर प्राप्त OTP (कोड) डिलीवरी बॉय को बताना होगा, तभी डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!