उत्तर प्रदेश में हीटवेव का कहर! स्कूलों का बदला समय, जानें क्या है नई टाइमिंग?

Edited By Updated: 20 Apr, 2026 11:00 PM

heatwave wreaks havoc in uttar pradesh school timings changed

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

 क्या है नई स्कूल टाइमिंग?
जारी आदेश के अनुसार, अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे।

  • छात्र-छात्राएं: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • प्रार्थना सभा: 7:30 से 7:40 बजे
  • मध्यावकाश: 10:00 से 10:15 बजे
  • शिक्षक व स्टाफ: दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में मौजूद रहेंगे

हीटवेव के खतरे को देखते हुए फैसला
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर इसके असर को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य बच्चों को भीषण गर्मी और लू से राहत देना है, खासकर दोपहर की तेज धूप से बचाना।

अधिकारियों को सख्त निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूलों में पीने का साफ पानी,छाया की व्यवस्था और प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।

निजी स्कूलों को भी मिली छूट
मान्यता प्राप्त (प्राइवेट) स्कूलों को अपनी परिस्थितियों के अनुसार समय तय करने की छूट दी गई है। हालांकि, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना अनिवार्य रहेगा।

 तत्काल लागू हुआ आदेश
यह आदेश शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है। अब प्रदेशभर के स्कूल नई टाइमिंग के अनुसार संचालित होंगे, जिससे उम्मीद है कि बच्चों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!