लॉकडाउन में घर बैठे पाएं तिरुपति के पवित्र लड्डू, आपको चाहिए तो इस नंबर पर करें कॉल

Edited By Updated: 21 May, 2020 11:46 AM

get the holy laddu of tirupati sitting in lockdown

लॉकडाउन से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के पवित्र लड्डू चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में रियायती दाम पर पर उपलब्ध होंगे। तिरुमाला तिरुपति...

नेशनल डेस्कः लॉकडाउन से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के पवित्र लड्डू चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में रियायती दाम पर पर उपलब्ध होंगे। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती मांग के कारण यह फैसला लिया गया। कोरोना वायरयस के कारण 20 मार्च से यह प्रसाद किसी भक्त तक नहीं पहुंच पा रहा था।

 

सुब्बा रेड्डी ने कहा कि तीन दिनों में इनके उपलब्ध होने की तारीख की घोषणा की जाएगी। इसके लिए श्रद्धालु 9849575952 नंबर पर उप कार्यकारी अधिकारी और पोटू पेशकर से 9701092777 नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक लड्डू की कीमत 50 रुपए है लेकिन कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान इसे 25 रुपए में दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!