पति की छाती पर बैठकर दुपट्टे से घोंटा गला, सामने आई बड़ी वजह

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 08:04 PM

strangled husband with a dupatta while sitting on his chest major reason reveal

दिल्ली के शाहदरा इलाके में बृहस्पतिवार तड़के हुए झगड़े के दौरान एक महिला ने आवेश में आकर अपने पति की छाती पर बैठकर कथित तौर पर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र...

नेशनल डेस्क : दिल्ली के शाहदरा इलाके में बृहस्पतिवार तड़के हुए झगड़े के दौरान एक महिला ने आवेश में आकर अपने पति की छाती पर बैठकर कथित तौर पर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों के अंदर ही आरोपी अलीशा (20) को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना जगतपुरी थाना क्षेत्र के रशीद मार्केट इलाके में स्थित दंपति के घर पर हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मुस्तकीम उर्फ साहिल के तौर पर हुई है। मीणा के मुताबिक, तड़के करीब 3:52 बजे जगतपुरी थाने में फोनकर सूचना दी गई कि एक महिला ने अपने पति का गला घोंट दिया है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मुस्तकीम को बेहोश हालत में पाया। उन्होंने बताया कि उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की मां की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, गवाहों के बयान दर्ज किए और सबूतों का विश्लेषण किया। डीसीपी मीणा ने बताया कि अलीशा से लगातार पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि मुस्तकीम उसपर शक करता था कि उसका (महिला का) किसी और के साथ प्रेम प्रसंग है।

अलीशा के अनुसार, इसके सबूत खोजने के लिए मुस्तकीम ने रात में उसका मोबाइल फोन ले लिया था, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस हुई। अधिकारी के मुताबिक, अलीशा ने दावा किया कि झगड़े के दौरान मुस्तकीम ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद आवेश में आकर वह (पति के) सीने पर बैठ गई और अपने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के कुछ ही देर बाद मृतक की मां कमरे में आ गई, जिससे घबराकर अलीशा घर से भाग गई और गुरुद्वारे में छुप गई, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा बरामद कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!