Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Jul, 2026 09:13 AM

POMIS Scheme: अगर आप ऐसी निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं जहां पैसा सुरक्षित रहे और हर महीने नियमित आमदनी मिले, तो Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) एक लोकप्रिय विकल्प है। यह केंद्र सरकार की छोटी बचत योजनाओं में शामिल है, जिसमें बाजार के...
POMIS Scheme: अगर आप ऐसी निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं जहां पैसा सुरक्षित रहे और हर महीने नियमित आमदनी मिले, तो Post Office Monthly Income Scheme (POMIS) एक अच्छा आप्शन है। यह केंद्र सरकार की Small Savings Scheme में शामिल है, जिसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता। यही वजह है कि यह योजना खासतौर पर रिटायर लोगों और कम जोखिम वाले निवेश पसंद करने वालों के बीच पसंद की जाती है।
क्या है Post Office Monthly Income Scheme (POMIS)?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम एक सरकारी बचत योजना है, जिसमें निवेशक एकमुश्त राशि जमा करते हैं और इसके बदले हर महीने ब्याज के रूप में निश्चित आय प्राप्त करते हैं। इस योजना में रिटर्न पहले से तय होता है और निवेश की सुरक्षा सरकार की गारंटी के तहत होती है।
POMIS में कितना निवेश कर सकते हैं और ब्याज कितना मिलता है?
मौजूदा नियमों के अनुसार:
-सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख तक निवेश किया जा सकता है।
-जॉइंट अकाउंट में अधिकतम ₹15 लाख तक जमा किए जा सकते हैं।
-वर्तमान में इस योजना पर 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है।
-ब्याज का भुगतान हर महीने किया जाता है।
-सरकार हर तिमाही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है।
₹15 लाख निवेश करने पर हर महीने कितनी कमाई होगी?
अगर कोई निवेशक जॉइंट यानि पत्नी के साथ मिलकर POMIS अकाउंट में ₹15 लाख जमा करता है और ब्याज दर 7.4% रहती है, तो....
सालाना ब्याज: करीब ₹1,11,000
हर महीने मिलने वाली आय: लगभग ₹9,250
यानी निवेशक को 5 साल की अवधि तक हर महीने एक तय रकम मिलती रहेगी।
5 साल में कुल कितना ब्याज मिलेगा?
POMIS की अवधि 5 साल होती है। अगर हर महीने करीब ₹9,250 का भुगतान मिलता है, तो:
कुल अवधि: 60 महीने
अनुमानित कुल ब्याज आय: करीब ₹5.55 लाख
मूल निवेश राशि मैच्योरिटी पर वापस मिल जाती है।
क्या POMIS अकाउंट समय से पहले बंद किया जा सकता है?
-इस योजना में निवेश करने के बाद तुरंत पैसा निकालने की सुविधा नहीं होती।
-अकाउंट खोलने के 1 साल के अंदर बंद नहीं किया जा सकता।
-1 साल से 3 साल के बीच बंद करने पर जमा राशि का 2% हिस्सा कट सकता है।
-3 साल बाद लेकिन मैच्योरिटी से पहले बंद करने पर 1% कटौती का नियम है।
क्या बैंक में खुल सकता है Post Office MIS अकाउंट?
नहीं, Post Office Monthly Income Scheme केवल डाकघर के माध्यम से उपलब्ध है। इसे किसी बैंक शाखा से नहीं खोला जा सकता। इच्छुक निवेशक नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा सकते हैं।
क्या POMIS से मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री होता है?
Post Office MIS में निवेश करने पर आयकर में कोई विशेष छूट नहीं मिलती है। इस योजना से मिलने वाला मासिक ब्याज निवेशक की कुल आय में जुड़ता है और लागू टैक्स स्लैब के अनुसार कर देना पड़ सकता है। हालांकि, पोस्ट ऑफिस आमतौर पर MIS के ब्याज भुगतान पर TDS नहीं काटता है। निवेशक को अपनी आय के अनुसार टैक्स नियमों का पालन करना होता है।