मुस्कान शर्मा ह'त्याकांड: 2018 में नाबालिग से यौन उत्तपीड़न और पॉक्सो एक्ट का आरोपी निकला जिम ट्रेनर इमरान

Edited By Updated: 29 Aug, 2026 08:58 AM

delhi  imran harassing minor gym trainer tilak nagar muskan sharma

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीया मुस्कान शर्मा की दर्दनाक हत्या के मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ ​​आकिब को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। राजौरी गार्डन में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने की नीयत से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़...

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीया मुस्कान शर्मा की दर्दनाक हत्या के मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ ​​आकिब को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। राजौरी गार्डन में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने की नीयत से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाब में की गई पुलिस कार्रवाई में इमरान के दोनों पैरों (घुटनों) में तीन गोलियां लगी हैं। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, मुस्कान ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए थे और उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था, जिसके बाद उसने अलग-अलग नंबरों से उससे संपर्क करने की कोशिश की। जांचकर्ताओं को शक है कि हत्या वाले दिन उसने मुस्कान को फोन किया होगा और जवाब न मिलने पर वह गुस्से में आ गया होगा। 

पुलिस जांच में पता चला कि इमरान पर 2018 में तिलक नगर में एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जानबूझकर चोट पहुंचाने, पीछा करने (स्टॉकिंग), महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और 'कॉमन इंटेंशन' (साझा इरादे) से जुड़ी धाराएं भी लगाई गई थीं।

सूत्रों ने बताया कि यह उसका पहला आपराधिक मामला नहीं था। 2021 में वह गैर-इरादतन हत्या (culpable homicide) के एक मामले में भी शामिल था, जिसमें उसने एक व्यक्ति पर हमला किया था, उस व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह कोमा में चला गया था।

पुलिस के मुताबिक, मुस्कान की हत्या के बाद इमरान उसका आईफोन ले गया था, शायद इसलिए ताकि टेक्स्ट मैसेज और चैट डिलीट कर सके और किसी भी डिजिटल सबूत का पता न चल सके।  DCP (वेस्ट) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि गुरुवार शाम को पुलिस की एक टीम ने राजौरी गार्डन में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पास जाकर देखने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी पहचान इमरान के तौर पर की और उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, उसने कथित तौर पर टीम पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस मुठभेड़ में इमरान के दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान कुल 11 राउंड फायरिंग हुई,  इमरान ने चार राउंड और पुलिस ने सात राउंड गोली चलाई, जिनमें से तीन गोलियां उसके घुटनों पर लगीं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!