Edited By Mansa Devi,Updated: 30 Nov, 2025 12:02 PM

कांच का टूट जाना आम बात है, लेकिन भारतीय परंपराओं और वास्तु शास्त्र में इसे कई तरह के संकेतों से जोड़ा जाता है। अक्सर लोग मानते हैं कि अचानक कांच टूटना किसी घटना का संदेश हो सकता है। खासकर जब यह सुबह-सुबह हो, तो मन में सवाल और भी गहरे हो जाते हैं।...
नेशनल डेस्क: कांच का टूट जाना आम बात है, लेकिन भारतीय परंपराओं और वास्तु शास्त्र में इसे कई तरह के संकेतों से जोड़ा जाता है। अक्सर लोग मानते हैं कि अचानक कांच टूटना किसी घटना का संदेश हो सकता है। खासकर जब यह सुबह-सुबह हो, तो मन में सवाल और भी गहरे हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार सुबह कांच का टूटना क्या संकेत देता है। शुभ या अशुभ?
सुबह कांच टूटे तो माना जाता है शुभ संकेत
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि यदि सुबह के समय कांच टूट जाए, तो यह कई बार मुसीबत टलने का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि कोई बड़ी नकारात्मक ऊर्जा या विपत्ति घर के सदस्यों को नुकसान पहुँचाने की बजाय कांच पर असर डाल देती है और परिवार सुरक्षित रहता है।
बड़ा संकट टलने का संकेत
वास्तु मानता है कि सुबह टूटने वाला कांच संभावित अनहोनी को टाल देता है। यानी घर पर आने वाली बाधा या परेशानी का प्रभाव कांच ने अपने ऊपर ले लिया।
धन लाभ या आर्थिक सुधार
सुबह खिड़की, दरवाजे या किसी घरेलू वस्तु का कांच टूट जाए, तो इसे कई बार धन से जुड़े शुभ संकेत से भी जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि इसके बाद आर्थिक स्थिति में सुधार या अचानक लाभ की संभावना बन सकती है।
कब माना जाता है अशुभ?
जहां सुबह का समय शुभ संकेत देता है, वहीं दिन के अन्य समय पर कांच टूटना हमेशा सकारात्मक नहीं माना जाता।
नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश
घर में टूटा हुआ कांच नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने वाला माना गया है। यह वातावरण को अस्थिर कर सकता है और घर की सकारात्मक ऊर्जा को कम कर देता है।
देवी लक्ष्मी का अपमान
कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में टूटे हुए कांच को संभालकर रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो सकती हैं और धन हानि की संभावना बढ़ सकती है।
कांच टूटने पर क्या करना चाहिए?
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, कांच टूटने के तुरंत बाद कुछ सावधानियाँ जरूर रखनी चाहिए:
- टूटा हुआ कांच तुरंत साफ करें, इसे घर में नहीं रखना चाहिए।
- पूजा क्षेत्र या मंदिर के पास कांच टूटना विशेष रूप से अशुभ माना जाता है, इसलिए इसे तुरंत हटाना जरूरी है।
- किचन में कांच टूटना घर में आंतरिक तनाव या नकारात्मकता का संकेत माना जाता है, इसलिए जगह को अच्छे से साफ कर देना चाहिए।
- टूटे हुए कांच को घर में लंबे समय तक रखने से पारिवारिक झगड़े या तनाव बढ़ सकते हैं।